Skip to main content

दिव्यांगजनों की सेवा को समर्पित सेवाभावी संगठन है सक्षम-चंद्रशेखर


 हरिद्वार। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की बैठक का आयोजन आर्यनगर स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने और संचालन प्रांत सचिव कपिल रतूड़ी ने किया। बैठक में शामिल हुए सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर का जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ बुके देकर स्वागत किया। बैठक में संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि सक्षम एक सेवाभावी संगठन है,जो दिव्यांगजनो की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने जिला इकाइयों में आयामो व प्रकोष्ठों के गठन पर जोर देते हुए कहा कि सक्षम के राष्ट्रीय कार्यक्रम दिव्यांग मित्र योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक दिव्यांग मित्र बनाएं। संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने जमालपुर स्थित सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र का निरीक्षण भी किया और रजिस्टर की जांच की। केंद्र संचालक अनिता वर्मा को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र में अधिक से अधिक दिव्यांगजनो का रजिस्ट्रेशन कर उनकी समस्याओं के समाधान को गति प्रदान करे। प्रान्त सचिव कपिल रतूड़ी ने कहा कि केंद्र के अनुरूप प्रान्त की सभी जिला इकाइयां बेहतर कार्य कर रही है। बैठक के दौरान जिला इकाई के कार्यकर्ताओं को दायित्व भी सौंपे गए। बैठक में जिला सचिव मानसी मिश्रा,संरक्षक विनोद कुमार शर्मा,उमंग डीयोंडी,देवभूमि बधिर एसोसिएशन की प्रदेश प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा,कुलदीप सिंह राजयान,देवेंद्र कुमार, डवोकेट आशीष पंडित,सीमा चौहान,अमीषा पोखरिया,नितिन पोखरिया,अंशुल कुमार,जिला सचिव हल्द्वानी लता पंत,विमलेश गौर,सुनीता राणा पंवार,आरती मेहता,संगीता सचदेव,जय सिंह, रजनी सिंह, राधिका अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मोजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।