Skip to main content

किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सरकार व किसानों के बीच सेतु का कार्य करना होगा-संदीप गोयल


 हरिद्वार। किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति में मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने संबोधित करते कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुचाने में जुट जाये। बहादराबाद स्थित गंगा फार्म हाउस में आज किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जोगिंदर सिंह पुंडीर ने जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों व महामंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि किसान मोर्चा का लक्ष्य हर हाथ को काम वह हर खेत को पानी पहुंचाने का है भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को एक फौजी की तरह किसानों की समस्याओं को सुलझाने में समर्पित भाव से जुट जाना चाहिए हमें यह संकल्प लेना होगा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में जितनी भी योजनाएं लागू की गई है उन सब का लाभ हरिद्वार जिले के प्रत्येक कृषक तक पहुंचे। हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक किसान की फसल का उचित मूल्य उसे प्राप्त हो अतिवृष्टि अथवा प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई कराने का दायित्व भी प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने जिम्मे लिया है। जिला अध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल ने कहा कि किसान मोर्चा निरंतर किसानों की समस्याओं को किसानों की समस्याओं को सुलझाने का कार्य कर रहा है और किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सरकार व किसानों के बीच एक सेतु का कार्य करना होगा जो तथाकथित किसानों के हितैषी बनकर सरकार के बारे में भ्रम फैला रहे हैं उस भ्रम को दूर करने का कार्य भी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को करना होगा। उन्होंने आह्वान किया कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा मोदी सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का प्रचार प्रसार संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में किया जाना चाहिए। 3 सत्र में आयोजित एक दिवसीय कार्यसमिति में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में किसान मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी सदन के सामने रखी उन्होंने बताया कि किसान मोर्चा द्वारा एक विशेष प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से किसान आयोग के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के समक्ष आपदा प्रभावित क्षेत्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है जिसके आधार पर किसानों को प्रशासन द्वारा मदद की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि हरिद्वार जनपद गन्ना बाहुल्य फसली जनपद है जिसमें धामी सरकार द्वारा गन्ने का भुगतान पहली बार नियमित किया गया है आज गन्ना किसानों को 15 दिन के भीतर भुगतान प्राप्त हो रहा है। कार्यसमिति में द्वितीय सत्र में प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान द्वारा बूथ प्रबंधन की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। राजनीतिक प्रस्ताव विकास खटाना द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसका अनुमोदन एवं समर्थन मनोज चौहान द्वारा किया गया। प्राकृतिक खेती रिसर्च एवं पॉलिसी पर अरुण लोहान द्वारा विशेष सत्र आयोजित किया गया। कार्यसमिति में जिला कोषाध्यक्ष व मोर्चा प्रभारी सचिन शर्मा तथा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा द्वारा डेटा प्रबंधन एवं उसके उपयोग पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिले के दोनों महामंत्री कमल प्रधान एवं हितेश चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर चंदन चौहान,जितेंद्र पोखरियाल,शिव प्रसाद शर्मा,अनुज प्रधान,विवेक चौहान,मनोज शर्मा,गुड्डू तिवारी आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।