Skip to main content

सनातन धर्म संस्कृति का पूरे विश्व में विशेष स्थान है-स्वामी आदियोगी

 धार्मिक अनुष्ठानों से होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार-बाबा हठयोगी


हरिद्वार। विशनपुर कुंडी स्थित आदि योगी महापीठ के परमाध्यक्ष स्वामी आदियोगी महाराज ने कहा कि मनुष्य को सदैव सतकर्म करने चाहिए। सतकर्म करने व सदमार्ग पर चलने वालों पर ईश्वरीय कृपा सदैव बनी रहती है। राष्ट्र कल्याण हेतु आयोजित तीन दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी आदियोगी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति का पूरे विश्व में विशेष स्थान है और संत महापुरूष सनातन धर्म का गौरव हैं। सदैव परमार्थ के लिए समर्पित रहने वाले संत महापुरूषों के सानिध्य में भक्तों का कल्याण अवश्य होता है। सभी को सद्गुरू के सानिध्य में धर्म व अध्यात्म के अनुरूप आचरण करते हुए मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। बाबा बलराम दास हठयोगी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म को सर्वोच्च शिखर पर स्थापित करने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका है। संतों द्वारा सनातन धर्म का जो स्वरूप विश्व पटल पर प्रस्तुत किया गया है। उससे पूरी दुनिया सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति को अपना रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि आदि योगी महापीठ धर्म संस्कृति व सेवा का प्रमुख केंद्र हैं और स्वामी आदियोगी महाराज भक्तों को धर्म व अध्यात्म की प्रेरणा देने के साथ योग का ज्ञान प्रदान करने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। स्वामी आदियोगी महाराज की प्रेरणा से बड़ी संख्या में युवा धर्म, योग व अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर हो रहे हैं। जो कि बेहद सराहनीय है। स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि संतों का जप तप सदैव राष्ट्र कल्याण के लिए होता है। संतों के जप तप से धर्म को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि धर्मानुकुल आचरण करने से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। कष्टों से छुटकारा मिलता है और प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है। इस दौरान संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सनातन धर्म संस्कृति के उत्थान के लिए कार्यो की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संतों ने अवैध मजारों को हटाए जाने के सरकार के निर्णय का भी स्वागत किया। कार्यक्रम में सम्मिलित हुए संतों का विजय सारस्वत,अतुल त्यागी,राजीव चौधरी,अमित वालिया, राजेश रस्तोगी ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बाबा बलराम दास हठयोगी,महंत जसविन्दर सिंह,महंत रघुवीर दास,स्वामी संतोषानंद,स्वामी ऋषिश्वरानंद,महंत बिहारी शरण,महंत अंकित शरण,स्वामी शिवानंद,महंत निर्भय,महंत जसकरण सिंह सहित अनेक संत महापुरूष व श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।