Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को पद से बर्खास्त करने की मंाग

 


हरिद्वार महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री मंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। इस दौरा महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कैबिनेट  मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा कानून को अपने हाथ में लेना अपराध और संविधान के खिलाफ है। सरेआम सड़क पर मारपीट करने वाले कैबिनेट मंत्री को मंत्री मंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर ने कहा कि कैबिनेट मंत्री द्वारा सरेआम सड़क पर की गई मारपीट से पूरे देश में उत्तराखंड की छवि धूमिल हुई है। इसके लिए उन्हें पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। पार्षद राजीव भार्गव व पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने अपने पद की गरिमा और आचरण को तार तार करने का कार्य किया है। इसके लिए उत्तराखंड की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी व पार्षद इसरार सलमानी ने कहा कि भाजपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री कानून हाथ में लेने का कार्य कर रहे हैं जो कि नियम विरुद्ध  ही नहीं संविधान के विरुद्ध भी है। यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि नौजवान के साथ मारपीट की घटना से उत्तराखंड के नौजवान आहत है और उनकी बर्खास्तगी की मांग करते हैं। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान,पार्षद रियाज अंसारी,पार्षद उदयवीर सिंह चौहान,पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी,सोम त्यागी,पार्षद जफर अब्बासी, ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू, जिला महासचिव यूथ कांग्रेस शुभम जोशी,जतिन हाण्डा,विकास चंद्रा, इकबाल मुन्ना, गुलबीर सिंह, वेदांत उपाध्याय,संजय पारचा,अरविंद चंचल आदि साथी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।