Skip to main content

प्रदेश में लगातार मजबूत हो रही है सपा-शंभू प्रसाद पोखरियाल

अगामी लोस चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी समाजवादी पार्टी-डॉ.पाराशर


 हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश संगठन चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। आगामी लोकसभा चुनाव में सपा पूरी मजबूती से प्रदेश की सभी पांचों लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनाव में पार्टी का हरिद्वार सीट पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के बिना सरकार नही बनेगी। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि प्रदेश में पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश के सभी 13 जनपदों में जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गयी है। और संगठन को सक्रिय किया जा चुका है। जल्द ही जिला कार्यकारिणीयों का गठन भी कर दिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनता की उम्मीदों पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिसका प्रमाण हैं कि प्रत्येक भर्ती परीक्षा से पहले पेपर आउट हो जाता हैं। भाजपा और कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा हमेशा भावनाओं से खेलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है और जनता महंगाई से जनता जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चार धाम यात्रा की व्यवस्था मुकम्मल करने में नाकाम रही है। श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आस्था के आगे कठिनाइयां कोई मायने नहीं रखती फिर भी सरकार के दावे के उलट व्यवस्थाओं में काफी कमियां हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि सपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। भाजपा की नीतियों को समझ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि 2004 में हरिद्वार सीट पर मिली जीत को पार्टी फिर से दोहराएगी। डा.पाराशर ने जनपद में अवैध खनन को लेकर लगातार शिकायतों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सरकार की नाक के नीचे लगातार अवैध खनन जारी है, लेकिन सरकार अंजान बनी हुई हैं। प्रैसवार्ता के दौरान प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरी,समीर आलम,जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व ज्वालापुर पुल जटवाड़ा स्थित सपा कार्यालय पर हुई पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह आमजन को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए आम लोगों की समस्याओं को उठाने का काम करें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए अभी से रणनीति बनाकर काम करना शुरू कर दें। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर, जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी, महानगर अध्यक्ष लव दत्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।