Skip to main content

जय मां मिशन की साध्वियों ने किया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी का स्वागत

 सेवा ही सच्ची साधुता है-साध्वी शरण ज्योति मां


हरिद्वार। जय मां मिशन की परमाध्यक्ष साध्वी शरण ज्योति मां के नेतृत्व में मिशन की साध्वियों जीवन ज्योति मां व पूजा ज्योति मां ने कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संत महापुरूषों को जीवन सदैव राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित होता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर उषा माता महाराज द्वारा स्थापित जय मां मिशन को सेवा का प्रमुख केंद्र बनाने में ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। जय मां मिशन की परमाध्यक्ष साध्वी शरण ज्योति मां ने कहा कि ब्रह्मलीन उषा माता एवं ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज द्वारा स्थापित सेवा परंपरा का पालन करते हुए जय मां मिशन दीन दुखियों व जरूरतमंदों की सेवा में निरंतर योगदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा ही सच्ची साधुता है। सभी को संत महापुरूषों के सानिध्य में मानव कल्याण में योगदान के लिए तत्पर रहना चाहिए। साध्वी जीवन ज्योति मां ने कहा कि गुरू ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप हैं। गुरू के बताए मार्ग पर चलने से ही शिष्य का कल्याण होता है। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने जय मां मिशन की साध्वियों का स्वागत करते हुए कहा कि परमार्थ और सेवा सनातन धर्म की विशेषता है। संत समाज के सानिध्य में सनातन धर्म का पूरे विश्व में विस्तार हो रहा है। इस अवसर पर महंत सूर्यमोहन गिरी, महंत कृष्णानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री,स्वामी हरिहरानंद,स्वामी दिनेश दास,जगदीश चावला,सोनू महाराज आदि उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।