Skip to main content

शांतिकुंज में गायत्री जयंती-गंगा दशहरा का महापर्व उत्साहपूर्वक मना

गंगा जीवनदायिनी और गायत्री प्राणदायिनी है: डॉ पण्ड्या

 गायत्री के तीन चरण उपासना, साधना व आराधना: शैलदीदी


हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि पतित पावनी मां गंगा जीवनदायिनी है और सद्बुद्धि की अधिष्ठात्री माता गायत्री प्राणदायिनी है। मां गंगा का गंगासागर तक पहुंचना और माता गायत्री का जन-जन तक पहुंचना हमारे ऋषियों की विशेष कृपा से संभव हुआ है। इनकी शरण में जो भी आता है,बिना किसी भेदभाव के अपनी गोद में स्वीकारती हैं। कहा कि गायत्री महामंत्र की मनोयोगपूर्वक की गयी साधना से साधक की रुद्र, विष्णु और ब्रह्म ग्रंथि खुलती है। डॉ.पण्ड्या गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित तीन दिवसीय गायत्री जयंती महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर गंगा दशहरा व गायत्री जयंती मनाने आये देश-विदेश के हजारों गायत्री परिवार के साधक मौजूद रहे। वैज्ञानिक अध्यात्मवाद के मर्मज्ञ डॉ.पण्ड्या ने कहा कि गायत्री महामंत्र के मनोयोगपूर्वक जप से उसका तत्त्वदर्शन साधक में समाता है,जिससे साधक में वयं राष्ट्रे जागृयाम का भाव पैदा होता है। गायत्री साधना से विभिन्न समस्याओं का दीर्घकालीन समाधान भी मिलता है। गायत्री जीवन विद्या का स्रोत है,जो भी साधक गायत्री की विधि विधान से साधना करता है, वह सामान्य से असामान्य स्तर तक पहुंचता है। गंगा के जलकणों और गायत्री के मंत्र अक्षरों में ज्ञान-विज्ञान के सभी तत्त्व समाए हैं। देवसंस्कृति विवि के कुलाधिपति डॉ.पण्ड्या ने गायत्री महामंत्र व पतित पावनी गंगा की महात्म्य पर विस्तृत प्रकाश डाला। संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने कहा कि गायत्री और गंगा भाव संवेदनाओं की देवियाँ हैं। इनकी प्रेरणाओं को जीवन में उतारने से जीवन महान बनता है। गायत्री की तीन चरण-उपासना,साधना व आराधना है। गायत्री मंत्र की जप,तप से यह संभव है। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा व अखण्ड दीप के जन्मशताब्दी वर्ष २०२६ की सफलता के लिए अभी से साधनात्मक पुरुषार्थ में जुट जाने का आवाहन किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार प्रमुखद्वय ने योग वासिष्ठ (निर्वाण प्रकरण-उत्तरार्द्ध),आओ गढ़े संस्कारवान पीढी भाग-एक (तेलुगू) सहित दस पुस्तकों,आओ संस्कारवान पीढ़ी,देवसंस्कृति विवि व शांतिकुंज की डाक्यूमेंट्री तथा प्रज्ञागीतों की वीडियो एल्बम आदि का विमोचन किया। इससे पूर्व पर्व पूजन का वैदिक कर्मकाण्ड संस्कार प्रकोष्ठ के आचार्यों ने सम्पन्न कराया,तो वहीं ब्राह्ममुहूर्त में गायत्री परिवार प्रमुखद्वय ने पूज्य आचार्यश्री के प्रतिनिधि के रूप में सैकड़ों श्रद्धालुओं को गायत्री महामंत्र की दीक्षा दी। पर्व के अवसर पर शांतिकुुंज के उच्चप्रशिक्षित आचार्यों ने नामकरण,अन्नप्राशसन,विद्यारंभ,यज्ञोपवीत, विवाह सहित विभिन्न संस्कार बड़ी संख्या में निःशुल्क सम्पन्न कराये। सायंकालीन ब्रह्मवादिनी बहिनों ने विराट दीप महायज्ञ का संचालन किया। गायत्री परिवार ने अपने आराध्यदेव पं० श्रीराम शर्मा आचार्यजी की 33वीं पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए उनके बताये सूत्रों को स्वयं पालन करने एवं दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली। वहीं गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज की लक्ष्मी बाई कंपनी की गाइड्स ने अतिथियों का जलसेवा की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।