Skip to main content

राजस्व वसूली के लिये समय-समय पर छापेमारी की कार्रवाई करेंः धीराज सिंह गर्ब्याल

उपजिलाधिकारी महीने मंे एक बार सम्बन्धित संस्थाओं का मुआयना अवश्य करें- जिलाधिकारी


 हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व सम्बर्द्वन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वन विभाग, आबकारी विभाग,एआरटीओ हरिद्वार एवं रूड़की,विद्युत विभाग,निबन्धन विभाग,राज्य कर रोडवेज हरिद्वार एवं रूड़की तथा खनन विभाग आदि के लिये राजस्व का निर्धारित लक्ष्य तथा उनके द्वारा प्राप्त वसूले गये राजस्व का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सभी विभागों से एक-एक करके निर्धारित राजस्व का लक्ष्य एवं राजस्व प्राप्ति वसूली के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी द्वारा वन विभाग के अधिकारियों से पूछे जाने जाने पर अधिकारियों ने बताया कि हमारा वार्षिक लक्ष्य 1706.15 लाख निर्धारित है तथा विभाग ने माह मार्च,2023 में 144.45 लाख रूपये के राजस्व की वसूली की। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से पूछा कि गत वर्ष मार्च,2022 में कितनी वसूली की गयी थी। इस पर अधिकारियों ने बताया कि 93.08 लाख रूपये। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हमारा वार्षिक लक्ष्य 34800.00 निर्धारित किया गया है, जिसमें से माह मार्च,2023 में 1643 लाख रूपये की वसूली हुई है तथा गत वर्ष माह मार्च में 36273.30 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे मदिरा की दुकानों की रेट लिस्ट का नियमित रूप से अनुश्रवण करें। बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों से जिलाधिकारी द्वारा जानकारी लेने पर अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष माह मार्च,2023 में हरिद्वार में 831.92 लाख रूपये तथा रूड़की में 598.26 लाख रूपये की वसूली हुई। जिलाधिकारी द्वारा गत वर्ष मार्च,2022 की राजस्व प्राप्ति पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि क्रमशः हरिद्वार में 542.63 लाख रूपये एवं रूड़की में 431.19 लाख रूपये की वसूली हुई। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे वाहनों की नियमित रूप से चौकिंग करें तथा नियमों का उल्लंघन करने पर संगत धाराओं में चालान काटना सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बैठक में जिलाधिकारी को बताया कि माह मार्च,2023 में 36749.46 लाख रूपये की प्राप्ति हुई है तथा विगत वर्ष माह मार्च,2022 में 30831.48 लाख की राजस्व वसूली हुई थी। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये वे विद्युत चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें तथा जहां पर भी विद्युत की वसूली बकाया है,उसे नियमानुसार वसूलना सुनिश्चित करें। श्री गर्ब्याल को निबन्धन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि माह मार्च, 2023 में 43.42 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ तथा गत वर्ष मार्च,2022 में 28.63 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने निबन्धन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि महीने में जितनी भी रजिस्ट्रियां होती हैं, उनमें से ऐसे पांच बड़ी-बड़ी रजिस्ट्रियों को सम्बन्धित क्षेत्र के उप जिलाधिकारियों को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे ऐसी बड़ी-बड़ी रजिस्ट्रियों का मौका-मुआयना करना सुनिश्चित करें ताकि ऐसे प्रकरणों की वस्तुस्थिति से वाकिब हुआ जा सके। जिलाधिकारी ने राज्य कर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे कर वसूली में और तेजी लायें। खनन विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि 362.73 लाख रूपये के राजस्व की प्राप्ति हुई थी। श्री गर्ब्याल ने बैठक में सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे महीने मंे एक बार सम्बन्धित संस्था,संस्थानों का मौका-मुआयना अवश्य करें तथा समय-समय पर छापेमारी की कार्रवाई करें ताकि जहां से भी राजस्व की वसूली होनी है, वह शत-प्रतिशत हो। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि वे एक ऐसी व्यवस्था विकसित करें कि जहां-जहां से भी राजस्व की प्राप्ति होनी है, उनकी नियमित चेकिंग की जाये। आर0सी0 के सम्बन्ध में उन्होंने व्यवस्था देते हुये निर्देश दिये कि जो भी आर0सी0 कटे,उनका दो दिन के भीतर मिलान करके अद्यतन विवरण हमेशा तैयार रखें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष मिश्रा,एसडीएम पूरण सिंह राणा,खनन अधिकारी प्रदीप कुमार,जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा,एआरटीओ रत्नाकर सिंह ,सब रजिस्ट्रार रूड़की,भगवानपुर,लक्सर,एसडीओ वन विभाग,नवल किशार शर्मा, विद्युत,निबन्धन सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।