Skip to main content

संतों के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

 


हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में देवपुरा चौक स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पार्क में धरना देकर संतों द्वारा जनप्रतिनिधि पर लगाए जा रहे अखाड़ों व आश्रमों की संपत्ति पर कुदृष्टि रखने के आरोपों की उच्च स्रतीय जांच कराए जाने की मांग की है। धरने को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि पिछले कई दिनों से संतों द्वारा एक जनप्रतिनिधि पर अखाड़ों आश्रमों की संपत्ति पर कुदृष्टि रखने के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार को संतों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सीबीआई जांच करानी चाहिए। पार्षद राजीव भार्गव और यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को देवभूमि में धार्मिक संपत्तियों को खुर्द खुर्द किए जाने के संतों के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच कराकर दूध का दूध और पानी का पानी करना चाहिए। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और सोम त्यागी ने कहा कि भ्रष्टाचार रहित सरकार देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार यदि संतों के आरोपों की सीबीआई जांच नहीं कराती है तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। वरिष्ठ नेता नईम कुरैशी और पार्षद इसरार सलमानी ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि देवभूमि में संतों को अपने अखाड़े और आश्रमों की संपत्ति को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। यूथ कांग्रेस प्रवक्ता नितिन तेश्वर और ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू ने कहा कि संतों के आरोपों की जांच के साथ ईडी से जनप्रतिनिधि की संपत्ति की जांच करायी जाए। धरना देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल,बी.एस तेजियान,कैलाश प्रधान,पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी ,तहसीन अंसारी,जफर अब्बासी,उदयवीर सिंह चौहान,महावीर वशिष्ठ,जिला महासचिव यूथ कांग्रेस शुभम जोशी,धनीराम शर्मा,जतिन हाण्डा,तरूण व्यास,दीपक पाण्डेय,मोहन कुमार, हरजीत सिंह,विजय प्रजापति, अशोक गुप्ता,नरेंद्र उपाध्याय,प्रशांत शर्मा,करणसिंह राणा,ओम मलिक,नकुल माहेश्वरी,राकेश गुप्ता,बिंदेश गुप्ता,रेखा गुप्ता,रणवीर शर्मा,हरद्वारी लाल,ब्रजमोहन बड़थ्वाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।