हरिद्वार। निरंजनी अखाड़े में गुरू पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जुलाई को अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में गुरू पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरू पूर्णिमा पर्व पर चरण पादुका मंदिर में विशेष आयोजन किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में भक्त श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज एवं अखाड़े के अन्य संतों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि गुरू पूर्णिमा गुरू के प्रति श्रद्धा व आस्था प्रकट करने का सनातन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। गुरू के प्रति श्रद्धा व आस्था रखने से गुरू कृपा की प्राप्ति होती है। ईश्वर रूपी गुरू की कृपा से शिष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं और प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि सभी को सद्गुरू के सानिध्य में प्राप्त ज्ञान के अनुसार जीवन व्यतीत करते हुए मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment