Skip to main content

बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद


 हरिद्वार। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर मां दक्षिण काली की पूजा अर्चना की और निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय को आशीर्वाद प्रदान करते हुए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड संतों की तपोभूमि है। संत महापुरूषों द्वारा उत्तराखंड से प्रसारित होने वाले आध्यात्मिक संदेशों से पूरे विश्व को मार्गदर्शन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि देश दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक चारों धाम भी उत्तराखण्ड में स्थित हैं। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के नेतृत्व में बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही हरिद्वार से जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी,अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी,श्रीमहंत रामरतन गिरी,मुखिया महंत दुर्गादास महाराज,स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी,सतपाल ब्रह्मचारी,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी विचित्रानंद महाराज, स्वामी आदियोगी सहित कई प्रमुख संत महापुरूष भगवान केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करने जाएंगे और अभिषेक पूजन कर देश दुनिया में शांति और समृद्धि की कामना करेंगे। संतों से विचार विमर्श कर इसी महीने यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि संतों के प्रति विशेष आदर सम्मान रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी साथ चलने का आग्रह करेंगे। संत महापुरूषों के एक साथ केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने से संत समाज की एकजुटता प्रदर्शित होगी और सनातन धर्म संस्कृति के प्रति बड़ा संदेश देश दुनिया में जाएगा। श्री ब्रदीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज विद्वान एवं तपस्वी संत हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के नेतृत्व में श्री केदारनाथ धाम और श्री ब्रदीनाथ धाम के दर्शन पूजन के लिए आने वाले संत महापुरूषों का समिति की और से स्वागत किया जाएगा। संत समाज के एक साथ श्री केदारनाथ धाम और श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन पूजन करने और विश्व कल्याण की कामना करने से सनातन धर्म संस्कृति और मजबूत होगी। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।