Skip to main content

वेतन भुगतान नहीं होने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन


 हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उपशाखा गुरूकुल के कर्मचारियों एवं संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों ने जल्द वेतन भुगतान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। मई माह का वेतन नहीं मिलने से गुस्साए कर्मचारियों ने शनिवार को सांकेतिक रूप से प्रदर्शन कर रोष जताया। उपशाखा मंत्री आशुतोष गैरोला व उपाध्यक्ष ताजबर सिंह नेगी ने कहा कि कुलसचिव डा.अनूप गक्खड़ के संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता में आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक ऋषिकुल एवं गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कालेज का वेतन का बजट नही आया है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वेतन को लेकर कर्मचारियों को प्रतिमाह इसी प्रकार परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे अब कर्मचारियों के सामने आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं है। यदि जल्द से जल्द वेतन भुगतान के संबंध मे ठोस कार्रवाई नहीं की गयी तो कर्मचारी धरना प्रदर्शन व आंदोलन के लिए विवश होंगे। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा एवं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के उपसचिव छत्रपाल सिंह चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय बनने के बाद से ही कर्मचारियों को आर्थिक, मानसिक रूप से कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को विश्विद्यालय से अलग कर दिया जाए या ऋषिकुल एवं गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय को विश्विद्यालय से अलग करने पर ही कर्मचारियों की समस्याओं का हल निकल सकता है। कर्मचारियों ने डीडीओ कोड बहाली की मांग इसलिए की थी कि कर्मचारियों के वेतन भत्ते समय से मिल सकें। किन्तु कर्मचारियों की मांग अनसुनी कर दी गई। संविदा कर्मचारियों को भी वेतन न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति बदतर हो गई है। 25जून तक कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण न होने की दशा में 26 जून को ऋषिकुल एवं गुरुकुल के कर्मचारी धरना प्रदर्शन, तालाबंदी एवं आयुर्वेद विश्विद्यालय का घेराव भी करेंगे। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व आयुर्वेद विश्वविद्यालय का होगा। प्रदर्शन करने वालों में आषुतोष गैरोला,ताजबर सिंह नेगी, प्रदीप सिंह नेगी,यशोदा रतूड़ी,अनुभा भट्ट,लोकेंद्र,सतीश चंद,मनीष पंवार,कश्मीरी लाल,योगेश,पप्पू,सहदेव ,ममता पाल,राजू कश्यप,विनय चौहान,रोहित कुमार शुशील कुमार आदि कर्मचारी शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।