हरिद्वार। मानव अधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक कुमार चेयरमैन ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारी नियुक्त किए। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने बताया कि विकास कुमार सागर को उत्तराखंड प्रदेश महासचिव, ललित धीमान को प्रदेश सहसचिव, अमित मेहता को जिला सचिव, मोहम्मद फैजल को युवा मोर्चा जिला सचिव के अलावा गौरव कुमार को सहारनपुर जिलाध्यक्ष,महंत विकास कुमार को जिला महासचिव, मोहित कुमार,देवदत्त शर्मा,राहुल कुमार को सदस्य मनोनीत किया गया। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने बताया कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में महासभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से जरूरतमंदों को कानूनी सहायता प्रदान करने के साथ आवश्यक मदद उपलब्ध करायी जा रही है। नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment