हरिद्वार। सपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी ने पार्टी से त्यागपत्र देने वाले जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि सुमित तिवारी पार्टी के प्रति समर्पित भावना से कार्य नहीं कर पाने और पार्टी का जनाधार बढ़ाने में विफल रहे। बुधवार को पार्टी के हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में भी सुमित तिवारी अकेले ही शामिल होने पहुंचे थे। सम्मेलन में भाग लेने आए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जब उनसे इस संबंध में पूछा तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। साजिद अंसारी ने कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में विफल रहने पर पद छोड़ने वाले सुमित तिवारी अब प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। वरिष्ठ पदाधिकारियों के दिशा निर्देशन में बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जल्द ही बूथ स्तर तक पार्टी संगठन खड़ा कर दिया जाएगा। साजिद अंसारी ने कहा कि सपा नगर निकाय और लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment