Skip to main content

सभी को समान रूप से मिल रहा है योजनाओं का लाभ-डा.निशंक

 


हरिद्वार। महाजन संपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा शिवालिक नगर मंडल में महिला मोर्चा द्वारा लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनामिका शर्मा, मंडल अध्यक्ष रीना तोमर ने लाभार्थियों को सम्मानित किया और उनसे संवाद कर उनके साथ सेल्फी ली। डा.निशंक ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के जनहित की योजनाओं का लाभ सभी को दिया जा रहा है। हर किसी को इसका लाभ भी मिल रहा है। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। भाजपा सरकार हर गरीब हर पिछड़े की सरकार है। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभ दिलाने का कार्य भी भाजपा सरकार ने किया है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष रीना तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ समान रूप से दिया गया है। निर्धन परिवारों की महिलाओं को निःशुल्क गैस वितरित योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। भाजपा के नौ वर्ष के कार्यकाल सफलताओं भरे हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी,कार्यक्रम संयोजक व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना तोमर,कल्पना कुशवाह,मनीषा त्यागी,सोनिया अरोड़ा,श्वेता,मीनू, दीप्ति,सरोज बहुगुणा,साधना राघव, मधु शर्मा,सुमन शर्मा,निर्मला चिल्लवाल, शाहिस्ता खान,निमा रौतेला,प्रमोद डोभाल, पवन सैनी,सुनील कौशिक,धर्मेन्द्र विश्नोई,देव विख्यात भाटी,रितेश गौड़,अशोक मेहता,अजय मलिक,पंकज चौहान,विशाल सैनी,श्रीराम पुरी,पीडी यादव ,रचना,सोनिया गौड़,राजेश बालियान,अजय अरोड़ा,प्रीति गुप्ता,शीतल पुंडीर समेत अनेक लाभार्थी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।