Skip to main content

संस्कृत विवि में संत साहित्य के विविध आयाम विषय पर व्याख्यान का आयोजन

 हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के भाषा एवं आधुनिक ज्ञान विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय व्याख्यानमाला के अंतर्गत संत साहित्य के विविध आयाम विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान माला के विशिष्ट वक्ता प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि संत साहित्य में कहीं पर भी स्त्री को पुरुष से कमतर नहीं माना गया है। किसी भी संत कवि ने स्त्री के प्रति निंदा भाव व्यक्त नहीं किया है। कार्यक्रम में आमंत्रित विद्वानों का स्वागत करते हुए भाषा एवं आधुनिक ज्ञान विज्ञान विभाग के आचार्य एवं अध्यक्ष तथा विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो.दिनेश चंद्र चमोला ने कहा कि संत साहित्य जीवन की विपरीतताओं,प्रतिकूलताओं, भौतिकता व अज्ञानता से लोहा लेने का एक स्थायी दिव्यास्त्र है। संत सहित्य अक्षर ब्रह्म की अंतर्मुखी साधना से जीवन-दर्शन को मूल्यवान बनाता है। उन्होंने कहा कि यह वह संजीवनी है जो जीवन को दार्शनिक दृष्टि से जीने की अलौकिक शक्ति व मौलिक क्षमता प्रदान करता है। इस प्रकार के व्याख्यान न केवल विद्यार्थियों, शोधार्थियों के पाठ्य-सामग्री विषयक ज्ञान को संवर्धित करते हैं। बल्कि जीवन को नए ढंग से जीने की नवीन दृष्टि भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कुलपति, प्रो.दिनेश चंद्र शास्त्री की ज्ञान परंपरा को समृद्ध करने के संकल्प की इस श्रृंखला की सराहना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो.संजीव कुमार, पीठ प्रोफेसर, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने संत साहित्य के विभिन्न बिंदुओं पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कबीरदास,रविदास,नानक देव,सूरदास आदि संतों ने शब्द को परोपकारी पुरुष के अर्थ में प्रयुक्त किया है। कबीर की साखी के अनुसार नर, विषय-वासना,कामुकता,अमर्यादित कर,नर को नाग स्वरूप बनाती है। जबकि साधु-संतों के संरक्षण में वही संत बन जाता है। संतों ने परस्त्री गमन की निंदा की है,स्वनारी की नहीं। स्त्री शक्ति,सृजन और जीवन का आधार है। हिंदी के संत कवियों ने आध्यात्मिक और सामाजिक दोनों विषयों पर साहित्य के माध्यम से अपना वक्तव्य प्रकट किया है। उनका संपूर्ण सृजन परमात्मा की आराधना और उपासना है। साधना की अवस्था में आत्मा स्त्री और परमात्मा पुरुष के पर्याय रूप में आते हैं। संत स्त्री और पुरुष के मध्य भेदभाव नहीं करते। सुंदर और कुछ नहीं। अविनाशी पुरुष विषय वासनाओं में ना खोऐं। जो स्त्री पति व्रत का पालन और धारण करती है वह अपने प्रियतम पति को भाती है। हिंदी साहित्य आज जिस फलक को छू रहा है उससे यही प्रमाणित होता है कि संत साहित्य के परिप्रेक्ष्य में अंधविश्वास, सामाजिक कुरीतियों, रूढ़ियों पर संतों ने व्यापक प्रहार किए हैं। कर्म की श्रेष्ठता ही विपरीत परिस्थितियों में भी हमारे साथ होता है। इस प्रकार संत साहित्य, मानवता व मनुष्य को पहचानने का साहित्य है। अध्यात्म तो संत साहित्य के केंद्र में है। उन्होंने अध्यात्म और समाज दोनों विषयों पर अपने सर्जन को प्रकट किया है। व्याख्यान के अंत में प्रो.संजीव कुमार ने शोधार्थियों और जिज्ञासु छात्र छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने कहा कि संत साहित्य को नए ढंग से परिभाषित कर प्रो.कुमार ने अपने चिंतन का परिचय देकर उपस्थित श्र्रोताओं का ज्ञानवर्धन किया है। इस अवसर पर प्रो.मंजुनाथ,डा.सुशील उपाध्याय,डा.सुमन प्रसाद भट्ट,सुशील कुमार चमोली,डा.रीना अग्रवाल, डा.धीरज, डा.प्रवेश कुमार,डा.कमलेश पुरोहित,डा.शिवचरण,प्रियंका,शोधार्थी अनूप बहुखंडी ,पूजा,आरती सैनी,वंशिका, वैभव, रजनी,रागनी कुमारी,सागर,डा.माया मलिक, डा.संतोष कुमारी ,रश्मि हेगड़े,चंद्रमोहन,विवेक जोशी, गिरीश सती,अनीता,नरेंद्र थपलियाल,करण,जयप्रकाश ,करिश्मा,बबीता आर्या,अंकित उनियाल, योगी दिवाकर आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।