Skip to main content

लव जिहाद और धर्म जिहाद के विरोध में उतरा विश्व हिंदू महासंघ

धर्मनगरी की धरा पर हुआ, हिंदू जागरण यात्रा का शंखनाद

 हरिद्वार। धर्मनगरी की पावन धरा पर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से हिंदू जागरण यात्रा के साथ ही लव जिहाद एवं धर्म जिहाद के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया गया। साथ ही उत्तराखंड सरकार के समान नागरिक संहिता कानून लागू करने के निर्णय का भी स्वागत किया गया। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। मध्य हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट होने का आवाहन करते हुए कहा कि कालका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत के नेतृत्व में देश में हिंदुओं को सशक्त बनाने का कार्य बड़ी तेजी से किया जा रहा है। इसलिए बड़ी संख्या में लोगों को संगठन से जुड़ कर हिंदुओं को मजबूत करने का कार्य करना चाहिए ताकि आने वाले समय में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र घोषित होने पर ही हिंदुओं का अस्तित्व एवं उनके अधिकारों की रक्षा हो सकेगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजकुमार नाथ योगी ने कहा कि देश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। हिंदुओं की बहू बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई है।भारत भूमि पर भी हिंदुओं को लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते हिंदू नव चेतना प्रवाह के उद्देश्य से महासंघ लगातार पूरे भारत में कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राजकुमार नाथ योगी प्रदेश अध्यक्ष अनुराग धीमान प्रदेश उपाध्यक्ष सहदेव सिंह जिला अध्यक्ष विजय पांडे मेरठ मंडल प्रभारी बिल्लू प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अनुराग धीमान प्रदेश अध्यक्ष सहदेव सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विजय पांडे को जिलाध्यक्ष हरिद्वार मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में स्वामी सत्यानंद गिरी,स्वामी आदि योगी,स्वामी दर्शन भारती,कुलदीप सैनी,वैभव शर्मा,चौधरी योगेंद्र सिंह,डा दिनेश चंद्रा,सरिता पंवार,नीतू पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव विक्रम गोस्वामी ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।