हरिद्वार। स्व0 अभिषेक शर्मा (सुपुत्र) मुख्याध्ष्ठिाता डा0 दीनानाथ शर्मा गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार की तृतीय पुण्यतिथि (स्मृति-दिवस) पर गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार ब्रह्मचर्याश्रम (छात्रावास) स्थित यज्ञशाला में स्व0 अभिषेक शर्मा की स्मृति में यज्ञ एवं श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया।यज्ञ में यज्ञमान के रूप में अल्पना शर्मा (पत्नी), आद्या शर्मा (पुत्री) एवं डा0 दीनानाथ शर्मा (पिता),श्रीमती प्रवेश शर्मा(माता) ने सपत्नीक यज्ञ में आहुति प्रदान कर दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं सद्गति हेतु प्रार्थना की। श्रद्धाजलि सभा में गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार के कुलपति प्रो॰ सोमदेव शतांशु ने श्रद्धाजलि देते हुए कहा कि स्व॰ अभिषेक शर्मा ऊर्जा और विश्वास से भरा हुआ था, दुख से कैसे लड़ा जाता है यह हमें अभिषेक के जीवन से पता चलता है। उन्होंने अभिषेक की पुत्री आद्या को अपने पिता के समान वीरांगना बनने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर शशीकांत शर्मा, डा0 विजेन्द्र शास्त्री, डा0 योगेश शास्त्री, समस्त अध्यापकगण एवं कर्मचारीगणों ने दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना कर अपनी-अपनी श्रद्धाजलि अर्पित की।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment