Skip to main content

बीच वुडबाल वर्ल्डकप 2023 में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगे पतंजलि विश्वविद्यालय के खिलाड़ी

 26 से 31 जुलाई 2023 तक मलेशिया में आयोजित होगी प्रतियोगिता

राष्ट्रीय। पतंजलि विश्वविद्यालय दिन-प्रतिदिन नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में पतंजलि विश्वविद्यालय न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है अपितु नए कीर्तिमान भी गढ़ता है। इसी क्रम में इसी वर्ष 26 से 31 जुलाई 2023 तक मलेशिया में आयोजित तृतीय ‘बीच वुडबाल वर्डकप 2023’ में भारत का प्रतिनिधत्व करने के लिए भारतीय बीच वुडबाल टीम में पतंजलि विश्वविद्यालय से विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ.कपिल शास्त्री एवं बीपीइएस अंतिम वर्ष की छात्रा अर्पिता उपाध्याय ने जगह बना ली है,दोनों प्रतिभागी 20 से 25 जुलाई तक नागपुर में आयोजित ट्रेनिंग कैम्प में सम्मिलित हुए तथा वहीं से मलेशिया के लिए रवाना होंगे। विश्वविद्यालय के कुलधिपति स्वामी रामदेव ने दोनों प्रतिभागियों को शुभकामनाएं एवं आशीष प्रदान किया। कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने दोनों प्रतिभागियों को राष्ट्र के लिए मैडल जीतने के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं। विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति डॉ.महावीर अग्रवाल ने प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने पर शुभकामनाएँ एवं विजयी भव का आशीर्वाद दिया। मानविकी एवं प्राच्यविद्या संकाय की संकायाध्यक्षा डॉ.साध्वी देवप्रिया,संकायाध्यक्ष डॉ.ओम नारायण तिवारी, उप-कुलसचिव डॉ.निर्विकार, शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग व अन्य विभागों के प्राध्यापक,सह-प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापकगणों ने भी प्रतिभागियों को अपार शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। भारतीय बुडबाल टीम में सम्मिलित पतंजलि विश्वविद्यालय के कपिल शास्त्री व अर्पिता उपाध्याय को भारतीय बुडबाल एसोसियेसन के अध्यक्ष आशीष देशमुख ने दोनों खिलाड़ियो को अपनी शुभकामनाऐं देते हुए रवाना किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।