Skip to main content

जिले में 43 बहुद्देशीय सहकारी समितियों में कम्प्यूटराइजेशन का कार्य पूर्ण


 हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता मंे सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सहकारी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल को सहकारी समितियों के अधिकारियों ने  कृषि संग्रहण केन्द्र तथा प्रसंस्करण केन्द्र स्थापित किये जाने हेतु एक एकड़ या उससे अधिक भूमि का चयन,सीएससी सेण्टर व सीएमसी सेण्टर(जन औषधि केन्द्र स्थापित करने,राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के अन्तर्गत जनपद मंें संचालित विभिन्न योजनाओं-माधो सिंह भण्डारी संयुक्त सहकारी खेती,पोल्ट्री परियोजना सहित कम्प्यूटराइजेशन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) द्वारा कृषि संग्रहण केन्द्र तथा प्रसंस्करण केन्द्र स्थापित किये जाने हेतु जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि ये केन्द्र प्रत्येक ब्लाक में स्थापित किये जायेंगे। इस पर अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहां पर आप केन्द्र खोलना चाहते हैं,के बारे में लेखपाल आदि से अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त कर लें कि वह किस श्रेणी की जमीन है। बैठक में प्रधानमंत्री जन सेवा केन्द्र स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में अधिकारियों ने बताया कि 43 बहुद्देशीय सहकारी समितियों में प्रधानमंत्री जन सेवा केन्द्र खोले जाने हैं,जिनमें चार सहकारी समितियों का पंजीकरण जन सेवा केन्द्र के लिये हो चुका है तथा शेष की प्रक्रिया गतिमान है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के लिये छह समितियों का चयन किया जा चुका है,जिसमें से पांच समितियों का पंजीकरण किया जा चुका है। श्री बुदियाल द्वारा वीर माधो सिंह भण्डारी संयुक्त सहकारी खेती के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर अधिकारियों ने बताया कि जनपद के अन्तर्गत प्रत्येक विकास खण्ड में एक नोडल बहु0 सहकारी समिति का चयन संयुक्त सहकारी खेती के लिये किया गया है, जिसके अन्तर्गत लेमनग्रास, फ्लोरीकल्चर, मक्का,गोभी,खीरा,टमाटर,भिण्डी,करेला, लौकी आदि की फसल उगाई जायेगी। बैठक में पोल्ट्री वैली परियोजना के अन्तर्गत भगवानपुर,डाडा जलालपुर,खेलपुर तथा ऐथल में अब तक हुई प्रगति तथा के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त कम्प्यूटराइजेशन के सम्बन्ध में बताया कि अब तक 43 बहुद्देशीय सहकारी समितियों में कम्प्यूटराइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अधिक से अधिक लोगों तक इस सम्बन्ध में एक अभियान चलाकर सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पी0डी0 के0एन0 तिवारी,ए0आर0 कोआपरेटिव पुष्कर सिंह पोखरिया,मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 योगेश शर्मा, सहायक निदेशक डेयरी, सहायक विकास अधिकारी नारसन,रूड़की,खानपुर,वरिष्ठ सलाहकार सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।