Skip to main content

पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कराया विकास कार्यो का शुभारंभ

 


हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर, शिवालिक नगर सहित कई इलाकों में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ कराया। विकास कार्य शुरू होने पर स्थानीय निवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का स्वागत अभिनंदन कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नवोदय नगर के अंतर्गत अभी कुछ दिन पूर्व ही अनेक विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया था और आज भी कालोनी में अनेक कार्यों का शुभारंभ किया गया, जो शेष सड़कें रह गयी हैं उनका कार्य भी शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द दिलाने का भाजपा सरकार का वायदा धरातल पर नजर आ रहा है। राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में उनका प्रयास है कि नगर पालिका का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे और इसी इच्छाशक्ति से पूरे नगर पालिका क्षेत्र में विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाईट कार्य, हाई मास्ट लाईट,सोलर लाईट आदि कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जो भी कार्य हैं उन्हें तत्काल पूरा किया जा रहा है। ताकि क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी,पवन सैनी,सनील कौशिक,भानु प्रताप सिंह, प्रदीप चंदेल,बिना कोटनाला,निमा रौतेला,हुकम चंद कौशिक,शेखर गहलोत, विक्रम पुंडीर,गौरव गुजर,अंशुल शर्मा,वेदान्त चौहान,बागेश्वरी देवी,प्रवेश त्यागी,अंकुर त्यागी,नीरज मलिक,कुलदीप कुमार, श्वेता श्रीवास्तव,सर्वेश त्यागी,मिना बिष्ट,पूजा मुंगाई,हिना नेगी,मनोज बिष्ट,विजय बिष्ट,अंकित डोबरियाल,योगेश चौहान,जितेन्द्र गौतम,मुकेश,विरेन्द्र सिंह,लक्ष्मी दत्त, रूबी,संध्या पाठक,सीमा, अंकित आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।