Skip to main content

भगवान शिव करते हैं चातुर्मास में सृष्टि का संचालन-स्वामी विज्ञानानंद

 हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि चातुर्मास में सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं, जो श्रावण मास पर्यंत हरिद्वार में दक्षेश्वर रूप में भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। विष्णु गार्डन स्थित श्री विज्ञानेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक में सम्मिलित भक्तों को शिव की उपासना का महत्व समझाते हुए उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा से देवोत्थान एकादशी तक भगवान श्रीहरि का क्षीर सागर में शयनकाल होता है। इस अवधि में सृष्टि के संचालन का दायित्व भगवान भोलेनाथ पर रहता है। हरिद्वार से भगवान शिव का सीधा संबंध बताते हुए उन्होंने कहा कि देवासुर संग्राम के पश्चात समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को अपने कंठ में धारण करने के बाद शिव ने हरिद्वार की नीलधारा में स्नान कर विष की गर्मी को शांत कर नीलकंठ मंदिर में विश्राम किया था। ब्रह्मा पुत्र राजा दक्ष की पुत्री सती का विवाह भगवान भोलेनाथ के साथ हुआ था। राजा दक्ष ने अपने यज्ञ में सभी देवताओं को बुलाया,लेकिन भगवान शिव को आमंत्रित नहीं किया। देवी सती बिना बुलाए ही अपने पिता के यज्ञ में पहुंचीं तो भगवान शिव का आसन न देखकर क्षुब्ध हुई और यज्ञ में कूदकर दग्ध हो गयीं। भगवान शिव ने कनखल में ताण्डव किया और वीरभद्र ने राजा दक्ष का सिर काटकर हवन कुंड में डाल दिया। देवताओं की विनती पर भगवान शिव ने बकरे का सिर काटकर राजा दक्ष के लगाया और उनको जीवनदान दिया। उसी दिन से बकरे की बलि प्रथा का  शुभारंभ हुआ जो तंत्र विद्या में आज भी प्रचलित है। संपूर्ण भारत वर्ष में स्थापित 52 शक्तिपीठों का महत्व बताते हुए वयोवृद्ध -ज्ञानवृद्ध शतायु संत ने कहा कि भगवान भोलेनाथ देवी सती के दग्ध शरीर को लेकर हिमालय पर गए जहां-जहां उनके शरीर के अवशेष गिरे वहीं मां पराम्बा शक्तिपीठों पर आज भी भक्तों को अपने दर्शनों से अभिभूत करती हैं। देवताओं की विनती पर ही भगवान भोलेनाथ ने सावन मास पर्यंत हरिद्वार में प्रवास करने का आश्वासन दिया था और वे दक्षेश्वर, बिल्बकेश्वर एवं नीलकंठ के रूप में हरिद्वार के गंगा तटों पर अपने भक्तों के बीच में विद्यमान रहते हैं, इसीलिए हरिद्वार को हरद्वार के नाम से जाना जाता है। हरिद्वार से सावन मास पर्यंत करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु कावड़ के रूप में गंगाजल ले जाकर अपने-अपने शिवालयों में भगवान रुद्र का जलाभिषेक करते हैं। शिव उपासना की शक्ति का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि गंगाजल एवं शिव के जयकारों में इतनी शक्ति होती है कि शिवभक्त सैकड़ों कोस की यात्रा पैदल ही तय कर लेते हैं। उन्होंने सभी शिव भक्तों का आवाहन किया कि श्रावण मास पर्यंत भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करें। भगवान शिव ही शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता हैं। इसीलिए उनको महादेव के रूप में जाना और पूजा जाता है। चातुर्मास में महादेव की आराधना महापुण्यफलदायी होती है। इस अवसर पर दिल्ली,चंडीगढ़,पंजाब, हरियाणा,राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त बड़ी संख्या में स्थानीय शिवभक्त भी उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।