हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने भगवान शिव की शक्ति संसार में अपरंपार है और सावन भगवान शिव की आराधना का महापर्व है। श्रीदक्षिण काली मंदिर में श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान भोले शंकर भक्तों का हमेशा कल्याण करते हैं। भगवान शिव की आराधना से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। भगवान शिव की उपासना और जलाभिषेक की महिमा से भक्तों को अवगत कराते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि जन जन के आराध्य देवों के देव महादेव भगवान शंकर भक्तों द्वारा किए जाने वाले जलाभिषेक से ही प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं। शिव कृपा से सभी ग्रह बाधाएं और समस्याएं दूर हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि रूद्र भगवान शिव का ही प्रचंड रूप हैं। सावन में रूद्राभिषेक करना सबसे अधिक फलदायी है। रूद्राभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महादेव शिव भक्तों को पूरे वर्ष फल प्रदान करते हैं। लेकिन श्रावण में की गयी भगवान शिव की आराधना विशेष फलदायी होती है। भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए माता पार्वती का भी ध्यान अवश्य करें। ऐसा करने से भगवान शिव अधिक प्रसन्न होते हैं और भक्तों को भगवान शिव के साथ माता पार्वती की कृपा भी प्राप्त होती है। शिव और शक्ति की सम्मिलित कृपा से भक्त का जीवन संवर जाता है। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होती है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment