Skip to main content

लघु व्यापारियों ने किया यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन

 


हरिद्वार। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा लघु व्यापारियों के लिए बनाए गए वेंडिंग जोन को निरस्त किए जाने के संबंध में नगर निगम को भेजे गए नोटिस को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर लघु व्यापारियों ने लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ कार्यालय प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लघु व्यापारियों ने एसडीओ को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर संजय चोपड़ा ने कहा कि यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना, राष्ट्रीय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम, राष्ट्रीय आजीविका मिशन का घोर उल्लंघन करते हुए हरिद्वार नगर निगम द्वारा विकसित किए गए वेंडिंग जोन पर आपत्ति नोटिस दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कुंभ मेला 2021 के दौरान कुंभ मेला अधिकारी रहे दीपक रावत के निर्देशन में हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा वेंडिंग जोन बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी थी। जिसके तहत नगर निगम प्रशासन ने सबसे पहले चंडी घाट मार्ग स्थित न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन स्थापित किया था। इसके बाद रोड़ी बेलवाला में महिला पिंक वेंडिंग जोन की स्थापना की गयी। जिसमें 100 महिलाओं को रोजगार का अवसर मिला। इसके अलावा ज्वालापुर में पुल जटवाड़ा पर भी वेंडिंग जोन की स्थापना की गयी। उन्होंने कहा कि यूपी सिंचाई विभाग द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी लिए बिना ही हरिद्वार नगर निगम को जो नोटिस दिया गया है वह न्याय पूर्ण नहीं है। संजय चोपड़ा ने चेतावनी दी कि यदि सप्ताह के भीतर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा वेंडिंग जोन की आपत्ति व नोटिस निरस्त नहीं किया गया तो एसडीओ के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान मनोज मंडल, राजेंद्र पाल, राजकुमार एंथोनी, पूनम माखन, रणवीर सिंह, कुंदन कश्यप, शुभम सैनी, विकास सक्सेना, प्रदुमन सिंह, हरपाल सिंह, कमल शर्मा, नंदकिशोर गोस्वामी, वीरेंद्र सिंह, मोहनलाल, विजेंदर चौधरी, मनोज कुमार, यामीन अंसारी,आजम,अनूप सिंह,नीरज कश्यप, श्याम सिंह, प्रमोद चौधरी, चंदन रावत, बलवीर गुप्ता, मानसिंह,नीतीश अग्रवाल,आशा देवी,सुमन गुप्ता,सुनीता चौहान, पुष्पा दास, कामिनी मिश्रा, सीमा देवी, पार्वती देवी,पूनम सिंह,नीतू अग्निहोत्री आदि लघु व्यापारी मुख्य रूप से शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।