Skip to main content

विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा

 


हरिद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में शंकराचार्य चौक पर कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों के निर्देशानुसार कावडियो पर पुष्प वर्षा की जा रही है। उसी श्रृंखला में हरिद्वार में उन्होंने कांवरियों पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में तपती धूप में अपने कंधों पर सैकड़ों लीटर जल लेकर लाखांे शिवभक्त जिस प्रकार से हरिद्वार से अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। यह भगवान भोलेनाथ की दिव्य शक्ति का परिणाम है। जिस प्रकार प्रतिवर्ष कांवड़ियों की संख्या बढ़ रही है,यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी,भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़,नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल, भाजपा कनखल मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट,तरुण नैयर,राजेश शर्मा,पार्षद अनिरुद्ध भाटी,मंडल महामंत्री सचिन बेनीवाल,विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा,तुशांक भट्ट,सविता यादव,मृदुला शास्त्री सिंघल, विदित शर्मा,पार्षद मनु सैनी,सपना शर्मा, धीरेंद्र गुप्ता,सिद्धार्थ कौशिक,विपिन मेहता,पूनम माकन ,छवि त्यागी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।