हरिद्वार। मणिपुर में महिलाओं को निवस्त्र घुमाने की घटना की निंदा करते हुए स्वामी आदियोगी महाराज ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। स्वामी आदियोगी महाराज ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह की घटनाओं की कोई जगह नहीं है। मणिपुर में महिलाओं के साथ जिस प्रकार अत्याचार किया गया। उससे सुनकर ही रूह कांप जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर सख्त एक्शन लेना चाहिए। दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकद्मा चलाकर जल्द से जल्द से कड़ी सजा दिलायी जाए। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों पर तुरंत लगाम लगायी जाए। जो देश की महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते। मणिपुर में अराजक तत्वों द्वारा बार बार माहौल को खराब किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है। महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। देश प्रगति की और अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना की जितनी भी निंदा की जाए उतना कम है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को समान अधिकार एवं सम्मान देने का काम कर रहे हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व महिलाओं के प्रति घृणित मानसिकता रख रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं। जिससे ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति ना हो।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment