हरिद्वार। उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता बेहद शर्मसार करने वाली है। घटना की निंदा करते हुए प्रदीप शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति में महिलाओं को देवी के समान पूज्यनीय माना गया है। मणिपुर में महिलाओं को निवस्त्र घुमाने और उनके साथ दुव्यर्वहार किए जाने से पूरा देश शर्मसार हुआ है। भारत में महिलाओं के प्रति इस तरह का व्यवहार कतई स्वीकार नहीं है। केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए प्रदीप शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को इस मामले में तत्काल कड़े कदम उठाने चाहिए और इस अमानवीय कृत्य में लिप्त सभी के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे कि फिर दोबारा कोई महिलाओं के प्रति ऐसी बर्बरता करने की सोच भी ना सके। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना अति निंदनीय है। ऐसी घटनाएं अन्य राज्यों में ना हो। इसके लिए भी केंद्र सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। मणिपुर में महिलाओं के साथ अत्याचार कर मानवता को शर्मसार करने वाले दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकद्मा चलाकर जल्द से जल्द सख्त सजा दी जाए।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment