Skip to main content

जिलाधिकारी ने नगर निगम को दिए गौ शरणालय बनाने के निर्देश

 


हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता मंे सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में निराश्रित गौवंश को आश्रय उपलब्ध कराने,भरण-पोषण,बीमारी से बचाव आदि सुविधायें उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 योगेश शर्मा ने राजकीय अनुदान से जनपद हरिद्वार में संचालित पंजीकृत गौशालाओं-श्री कृष्णायन देशी गोरक्षा गैण्डीखाता, गौशाला सभा रूड़की चावमण्डी,भारतीय ग्राम्य विकास एवं गौरक्षार्थ न्यास झीवरहेड़ी, श्रीगोपीनाथ जी गौशाला समिति कालूबांस, शिमला देवी गौसेवा धाम ट्रस्ट रामगढ़ी के सम्बन्ध में जानकारी दी तथा बताया कि इनमें कुल शरणागत गोवंश की संख्या 2943 है। बैठक में जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल द्वारा निराश्रित गौवश हेतु गोसदनों की स्थापना व संचालन के सम्बन्ध में पूछे जाने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में गोसदनों में विद्यमान निराश्रित गोवशीय पशुओं की संख्या को सम्मिलित करते हुये शहरी,ग्रामीण क्षेत्रों में विचरण कर रहे गोवंशी पशुओं के भरण-पोषण हेतु निर्धारित 30रूपया प्रति गोवंश प्रतिदिन की दर से दी जा रही धनराशि को बढ़ाकर अब 80 रूपये प्रति गोवंश प्रतिदिन की दर से कर दी गयी है तथा गोसदनों के संचालन के लिये एनजीओ मॉडल अपनाया जायेगा,जिसमें पूर्व से कार्य कर रहे एनजीओ को वरीयता दी जायेगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी एनजीओ के पास पूर्व में भूमि उपलब्ध होगी तो उस पर निर्माण हेतु धनराशि की कमी होने पर राज्य सरकार निर्माण कार्य हेतु व्यय(गैप फण्डिंग) धनराशि वहन करेगी। जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि निराश्रित गोवंश को शरण देने हेतु गौशाला शरणालयों की स्थापना हेतु भूमि का चिह्नीकरण किया जाये। इसके अतिरिक्त एनएच के आसपास भी भूमि का चिह्नीकरण किया जाय तथा सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुये निराश्रित गोवंशीय पशुओं की गणना करना सुनिश्चित करें। पशु कल्याणक समिति को और सक्रिय किया जाये। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि चिह्नांकित भूमि पर निराश्रित गोवंश हेतु गौशाला शरणालय की स्थापना हेतु आंगणन तैयार कर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। बैठक में एमएनए दयानन्द सरस्वती ने बताया कि नगर निगम हरिद्वार सराय में एक करोड़ 81लाख की लागत से 500 गायों की क्षमता की गौ शरणालय स्थापित करने जा रहा है। जिलाधिकारी ने नगर निगम को निर्देश दिये कि वे उसकी क्षमता को बढ़ाकर एक हजार करना सुनिश्चित करें तथा इसी तरह रूड़की नगर निगम भी अपनी क्षमता को दोगुना करना सुनिश्चित करे। इसके अलावा जिला पंचायत को भी निर्देशित किया कि निराश्रित पशुओं की गौशालाओं हेतु जिला पंचायत भूमि का चिह्नीकरण कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। बैठक में वीर भगत सिंह सेवा सदन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने निराश्रित गौवश के संरक्षण हेतु गौ सदन की स्थापना किये जाने हेतु भूमि आवंटन करने के सम्बन्ध में अपना पक्ष रखा। इस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम हरिद्वार को वीर भगत सिंह सेवा सदन ट्रस्ट को लीज पर भूमि आवंटन किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया। बैठक में बीएचईएल स्थित काजी हाउस तथा रूड़की स्थित काजी हाउस के संचालन के सम्बन्ध में भी दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में निराश्रित गौवश के संरक्षण के सम्बन्ध में विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह,संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह,एसडीएम पूरण सिंह राणा,एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल,पी0डी0 के0एन0 तिवारी,विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।