Skip to main content

स्वतंत्रता दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत


 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी की और से मायापुर स्थित यूनियन भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा संतोष चौहान व संचालन महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया कि 15 अगस्त को सुभाष घाट स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पार्टी की निस्वार्थ सेवा करने वाले वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे। सतपाल ब्रह्मचारी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सूची उपलब्ध करानेे के निर्देश भी दिए। श्रमिक नेता मुरली मनोहर ने कहा कि पूर्व की भांति हरिद्वार, कनखल और ज्वालापुर में निश्चित स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ता ध्वजारोहण करगे। पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने सभी से ध्वजारोहण के नियमों का पालन करने की अपील की। रानीपुर विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे राजबीर चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम भव्य होना चाहिए। जिससे पार्टी के प्रति लोगों में एक संदेश जाए। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले पर इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाला ही तिरंगा फहराएगा। बैठक में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैश खुराना और नगर अध्यक्ष तुषार कपिल ने हाल ही में कर्नाटक के बंगलुरु में हुए कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार निश्चित ही देश की सत्ता से मोदी जाने वाले हैं और इंडिया आने वाला है। बैठक की अध्यक्षता कर रही संतोष चौहान ने कहा देश में नफरत फैलाई जा रही है। उन्होंने मणिपुर की घटना का उदाहरण देते हुए कहा है की देश की महिलाए अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आपसी गिले शिकवे भुलाकर 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी हाई कमान द्वारा घोषित प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताएं। बैठक में पूर्व विधायक रामयश सिंह, इरफान अंसारी,सोम त्यागी,पार्षद हाजी शहाबुद्दीन अंसारी,पार्षद इसरार अहमद सलमानी,वरुण बालियान, मनोज सैनी,पार्षद राजीव भार्गव,नईम कुरैशी,विजय प्रजापति,उपेंद्र कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष नगर ज्वालापुर अंकित चौहान,ब्लॉक अध्यक्ष कनखल जतिन हांडा,ब्लॉक अध्यक्ष मध्य हरिद्वार विकास चंद्रा,शौकत अली उर्फ चीचू, अनंत पांडे, मुन्ना मास्टर,गुलवीर सिंह,एलएस रावत,ऐश्वर्य पंत, पार्षद मन्नू रियाज,अशोक गुप्ता,ऋषभ अरोड़ा,धनीराम शर्मा,राकेश गुप्ता,समर्थ गर्ग,यशवंत सैनी, पार्षद उदयवीर सिंह,बीपीएस तेजियान,तरुण व्यास,कैलाश प्रधान,आकाश बिरला आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।