Skip to main content

छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर पक्का छठ घाट का निर्माण जरूरीः सीए आशुतोष पांडेय

 पूर्वांचल उत्थान संस्था करेगी,छठ घाट निर्माण समिति का गठन 

हरिद्वार। पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय ने कहा कि पूर्वांचल उत्थान संस्था के तत्वावधान में छठ घाट निर्माण समिति का गठन किया जाएगा। समिति का कार्य घाट निर्माण के संबंध में पूर्वांचल समाज के लोगों को एकजुट कर आवश्यक कार्रवाई के लिए शासन-प्रशासन,स्थानीय जनप्रतिनिधि,विधायक,सांसद और सरकार के सहयोग से छठ घाट का निर्माण कराने के लिए समर्पित होकर प्रयास करना होगा। गौरतलब है कि बहादराबाद -सिडकुल मार्ग पर गंगनहर पुल के समीप छठ घाट की मांग पूर्वांचल समाज के लोग लंबे समय से करते चले आ रहे है। लेकिन अभी तक घाट निर्माण का रास्ता साफ नहीं हुआ है।ऐसे में पूर्वांचल उत्थान संस्था की ओर से घाट निर्माण को लेकर छठ घाट निर्माण समिति का गठन किया गया है। समिति घाट निर्माण को लेकर निरंतर प्रयास जारी रखेगी। पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय ने बताया कि सिडकुल, बहादराबाद, शिवालिक नगर सहित अन्य क्षेत्रों के हजारों की संख्या में पूर्वांचल के लोग छठ पूजा के लिए गंगनहर पुल के समीप कच्चे घाट पर जुटते हैं। जिसमें बच्चें, बूढ़े,जवान, महिलाएं सभी श्रद्धालु शामिल हैं। लेकिन गंगनहर की जल की गहराई ज्यादा होने और तेज बहाव के चलते लोगों की जान का खतरा सदैव बरकरार रहता है। इसके साथ ही शासन-प्रशासन को भी व्यवस्था बनाने में परेशानी होती है। ऐसे में पूर्वांचल उत्थान संस्था ने करीब 500 मीटर लंबा पक्का घाट बनाने की मांग की है। बार-बार आश्वासन के बाद भी घाट का निर्माण शुरू नहीं किया गया है। अब संस्था ने छठ घाट निर्माण समिति के गठन का निर्णय लिया है। जों लगातार घाट निर्माण को लेकर कार्य करेगी। संस्था के महासचिव बीएन राय ने कहा कि छठ पूजा पूर्वांचल समाज की अस्मिता से जूड़ा है। उगते और डूबते सूरज को अर्घ्य देने के लिए व्रती सुबह-शाम घाट पर जुटते हैं। ऐसे में व्रतियों को सुरक्षा प्रदान करना हम सभी का कर्तव्य है। सभी लोगों को मिलकर घाट निर्माण कराने के लिए सरकार पर दवाब बनाना होगा। उन्होंने कहा जन समर्थन के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। समाजसेवी रंजीता झा ने कहा घाट की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मांगो के समर्थन में रूपलाल यादव, वरूण शुक्ला,वीके त्रिपाठी,राज तिवारी,विवेक मिश्रा,ऐश्वर्य पांडेय,व्यास राय, संतोष पांडेय,प्रमोद पटेल, संतोष झा,राजेश झा,राजेश सिंह,कामेश्वर प्रसाद,गौरव यादव, राजेश राय,राज नारायण मिश्रा, काली प्रसाद साह,विष्णु देव ठेकेदार,विनोद शाह, रामसागर यादव, अजीत कुशवाहा,सुमित पाराशर,आनंद झा सहित बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग शामिल हैं।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।