हरिद्वार। भर्ती घोटाले में फरार चल रहे एक आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भर्ती घोटाले में वांछित अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी मांडू वाला थाना फतेहपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश व भूषण पुत्र बृजपाल के खिलाफ अदालत से वारंट जारी होने के बाद भी वह पेश नहीं हो रहे थे। बीते महीने कनखल पुलिस द्वारा आरोपियों को आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की चेतावनी देते हुए गांव में ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी की गई थी एवं घर पर नोटिस चस्पा किए गए थे। इसके बाद भूषण पुत्र बृजपाल ने सिरेंडर कर दिया था। लेकिन अनिल कुमार पुलिस से लगातार बच रहा था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके घर की कुर्की कर ली। बहुचर्चित भर्ती घोटाले में पुलिस 3 दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ लगभग 1 करोड़ की अवैध संपत्तियों को भी सील किया है।
Comments
Post a Comment