Skip to main content

भारतीय जागरूकता समिति ने किया महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी का आयोजन

 


हरिद्वार। भारतीय जागरूकता समिति की और से एसएमजेएन कालेज में महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथी रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, मुख्य वक्ता एसपी जीआरपी अरूणा भारती,समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मिगलानी, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, विजेंद्र पालीवाल,सीओ ट्रैफिक राकेश रावत,सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राकेश अग्रवाल एवं शिकागो से आए योगाचार्य डा.विद्या अलंकार ने विचार रखे। गोष्ठी का संचालन समिति की विमेंस विंग की अध्यक्ष शिवानी गौड़ व डा.अर्पिता सक्सेना ने किया। दीपाली शर्मा,अर्चना शर्मा, डा.कल्पना कुशवाहा,वर्षा श्रीवास्तव ने सहयोग किया। इस दौरान समाज में महत्वपूर्ण योगदान के लिए डा.लता शर्मा, डा.लता वर्मा,शोभना पालीवाल,डा.रेनू सिंह,सब इंस्पेक्टर अनीता शर्मा,सब इंस्पेक्टर रीना,सब इंस्पेक्टर गीता,रत्नेश गौतम,सुधा तिवारी,श्रकिरण अग्रवाल,रूपम जोहरी,नरेश रानी गर्ग,अनन्या भटनागर,बीटा गर्ग,डा.प्रेरणा विद्या अलंकार,डा.सरस्वती पाठक,डा.सुगंधा वर्मा, सुनीता झा,हेमा भंडारी,विनीता गोनियाल.अंजू द्विवेदी,रुचि अरोरा,नेहा मालिक आदि महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने कहा कि महिलाओं को कानून की जानकारी होना आवश्यक है। लेकिन कानून की अधिक जानकारी से घर बर्बाद हो जाते हैं। कानून समाज के हर वर्ग को जीने का, शिक्षा का और स्वतंत्र रहने का अधिकार देता है। अधिकारों का उल्लंघन कानून की दृष्टि में अपराध है। एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने कहा कि कानून महिलाओ को हर प्रकार से सुरक्षा देता है। शिकायत पर महिलाओ की पहचान को गुप्त रखते हुए कार्यवाही की जाती है। उन्होंने 1090, गौरा शक्ति एप, घरेलू हिंसा, एफआईआर आदि की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा की प्रत्येक महिला ओर बच्चो को अपने नजदीक थाने के नंबर की जानकारी जरुर होनी चाहिये और सभी महिलाओं को अपने फोन में गौरा शक्ति एप अवश्य डाउनलोड अवश्य करना चाहिए। मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि समाज में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला पहले भी शक्तिशाली थी, आज भी है और आगे भी रहेगी। हरिद्वार में महिलाएं कई महत्पूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि छात्र छात्राओं को कानून की जानकारी देने के लिए कालेज में समय समय पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर विनीत चौधरी, अनिल शर्मा,सिद्धार्थ प्रधान, विनायक गौड, प्रदीप धीमान,सुमित दरगन,अर्पिता सक्सेना.वर्षा श्रीवास्तव.दीपाली शर्मा, कल्पना कुशवाहा, दीपांशु धीमान, आर्यन बक्शी,प्रियांशु झा,मुस्कान सिंह,नेहा कश्यप,राधिका शर्मा, ममता मौर्य, नेहा सिंह, प्रिया प्रजापति, अनन्या भटनागर आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।