Skip to main content

‘‘प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता और साहित्य शिक्षण‘‘विषय पर संगोष्ठी का आयोजन


 हरिद्वार। वर्तमान परिवेश में हमें अपने बच्चों को और अधिक संवेदनशील बनाने की आवश्यकता है। यह कार्य बच्चों को साहित्य के प्रति उनकी रूचि जगाकर किया जा सकता है। बच्चों में पढ़ने की आदत वह भी अच्छे साहित्यकारों को बेहद जरुरी है। यह बात अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की और से आये मुख्य वक्ता खजान सिंह ने कही। नगर निगम सभागार में ‘‘प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता और साहित्य शिक्षण‘‘विषय पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता खजान सिंह ने कहा की मुंशी प्रेमचंद की एक एक रचना आज भी प्रासंगिक है। उनके साहित्य की एक खूबी है कि उसको पढ़ने मात्र सही आदमी अपने जड़ से जुड़ा रहता है तथा स्वभावतः संवेदनशील होता है। उन्होंने कहा की अच्छा पढ़ना व्यक्तित्व के निखार के लिये जरुरी है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री केके गुप्ता ने कहा कि हमारे विद्यालयों में बच्चे तथा उनके साहित्य का अध्ययन करें। मुंशी प्रेमचंद की एक एक रचना कालजई है तथा जमीन से जुड़ी हुई है। अपने सम्बोधन में श्रीमती आकांशा राठोड़ ने कहा की महिला सशक्तिकरण में प्रेमचंद का साहित्य समय पूर्व काफी महत्वपूर्ण बाते इंगित करता है। खंड शिक्षा अधिकारी नारसन जगदीश प्रसाद काला ने कहा कि हमे अपने कक्षा शिक्षण में पाठ्य पुस्तकों के अलावा अन्य सहायक सामग्री का इस्तेमाल पर भी ध्यान देना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर संजीव जोशी ने प्रेमचंद के साहित्य की वर्तमान प्रासंगिकता पर ध्यान देने की जरूरत पर भी बल दिया। इस अवसर पर अंबरीष बिष्ट ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन का परिचय दिया। अंत में दीपक दीक्षित ने सेमीनार में पधारे अथितियो का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन वीर सिंह पंवार ने किया। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक, हाई स्कूल,व इन्टर कॉलेज के हिन्दी अध्यापक,उप शिक्षा अधिकारी मेराज अहमद,अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से वीरेंदर सिंह छोकर,प्राची आनंद, प्रवीण,धरमवीर, दिनेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।