Skip to main content

सामाजिक परिवेश और देश परिवर्तन में परिषद की हैं महत्ती भूमिकाः सुरेश चन्द जैन


 हरिद्वार। आज सामाजिक परिवेश के साथ-साथ भारत भी बदल रहा है हमें सबको वर्तमान की परिस्थितियों के अनुरूप समग्र विकास के लिए मिल कर कार्य करने की जरूरत है। भारत विकास परिषद एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु सजग और सतर्क हैं। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश चन्द जैन ने मुरादाबाद स्थित होटल राही में रूहेलखंड पश्चिम विकास रत्न प्रांत की संभल कलिक शाखा दुबारा अयोजित उत्तर मध्य क्षेत्र एन सी आर-1 की एक दिवसीय क्षेत्रीय परिषद की कार्यशाला की बैठक में सुरेश चन्द जैन ने मुख्य वक्ता के रुप में उक्त विचार व्यक्त करते हुए कहे। श्री जैन ने कहा कि भारत विकास परिषद को समाज और देश के प्रति अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सदैव तत्पर रहना होगा। जिस तरह से हिन्दू बेटियों को मुस्लिम समुदाय धर्म परिवर्तन के साथ ही अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनका शोषण कर रहा है वह आज चिंता का सबब बन रहा है। यह हमारे सामाजिक ताने बाने पर सीधा हमला नहीं तो और क्या है। हमें पारिवारिक संस्कारो पर ध्यान केंद्रित करना होगा। मोबाइल संस्कृति के चलते परिवार टूट रहे हैं। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम पर यह वर्ग विशेष रूप से सक्रिय हैं।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील खेड़ा ने कहा कि भारत विकास परिषद की देश भर में 1500 सौ से अधिक शाखाएं हैं। भारत विकास परिषद की शुरुआत 1963 में दिल्ली में हुई थी और हमे गर्व है कि उस वक्त जिन मूल्यों को लेकर परिषद की स्थापना की गई थी। परिषद उस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। एन सी आर-1के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि समाज के प्रबुद्ध एवम् सम्पन्न लोगों को जोड़ना परिषद का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यदि संस्कार नहीं है तो आपको समर्थवान नहीं कहा जा सकता। समाज के काम आ रहा व्यक्ति ही सम्पन्नता का धोतक है। महासचिव अनुराग दुबलिश ने कहा कि हमें आज संस्कार और सेवा पर फोकस करते हुए अपना लक्ष्य प्राप्त करने की आवश्यकता है। कार्यशाला में उन्होंने बताया कि शाखाओ में किस प्रकार से वित्तीय अनुशासन व प्रबंधन स्थापित किया जाना आवश्यक है। कार्यशाला में उत्तराखंड प्रांत (पश्चिम) की महासचिव डॉ मनीषा सिंहल ने अपने प्रांत की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा भारत विकास परिषद पांच सूत्रीय संपर्क,सहयोग,संस्कार,सेवा,समर्पण भाव को लेकर आगे बढ़ रहा है। डॉ मनीषा सिंहल ने महिलाओ की समस्याओ के साथ ही बाल विकास पर जोर देते हुए कहा कि आज भी महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने के लिए बहुत अधिक काम करने की जरूरत है। उत्तराखंड प्रांत पश्चिम के प्रांतीय अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए परिषद कई तरह के प्रोग्राम चला रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रांत विकास रत्न वाला प्रांत हैं। और आज की कार्यशाला में पूरे प्रांत के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रांत को यहां पर सम्मानित किया गया है यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। वही कार्यशाला का सफल संचालन करते हुए अनुराग दुबलिश ने परिषद द्वारा अब तक संचालित किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। और परिषद के आगामी कार्य की रुप रेखा प्रस्तुत की। इस कार्यशाला के अवसर पर प्रांतीय संरक्षक अर्जुन दास भारद्वाज,प्रांतीय महिला संयोजिका सुगंध जैन,प्रांतीय संगठन मंत्री ललित पांडेय,प्रांतीय वित्त सचिव रोहित कोचग्वे,प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित कुमार गुप्ता,महिला एवम् बाल विकास मंत्री श्रीमती संगीता सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहें। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल ने कहा कि आज की इस कार्यशाला में 8राज्यों के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। हम सभी का स्वागत करते हुए गर्व महसूस रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।