Skip to main content

मणिपुर घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकताओं ने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका

 


हरिद्वार। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार और वहां पिछले तीन महीने से जारी हिंसा के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि पिछले 3महीने से मणिपुर में हिंसा हो रही है। हिंसा के दौरान महिलाओं के साथ अत्याचार और अमानवीय बर्ताव तक किया गया। तीन महीने से जारी हिंसा पर केंद्र सरकार की चुप्पी बेहद खेदजनक है। महिलाओं के साथ हुए अत्याचार पर सरकार को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुरली मनोहर और  वरिष्ठ नेता ओपी चौहान ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अमानवीय अत्याचार पूरी मानवता शर्मसार हुई है। हिंसा रोकने और महिलाओं के साथ अमानवीयता करने वालों पर कार्रवाई करने में नाकाम रही मणिपुर सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल और ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वालों की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। मणिपुर में तीन महीने से हिंसा हो रही है। महिलाओं के साथ हुए अत्याचार का वीडियो सामने आने के बाद प्रधानमत्री ने पहली बाद मणिपुर पर मूंह खोला है। पार्षद राजीव भार्गव और महावीर वशिष्ठ ने मांग करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाने और महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही मणिपुर सरकार को तत्काल रुप से बर्खास्त किया जाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से अंकित चौहान,कैलाश प्रधान,विजय प्रजापति,दिनेश वालिया,राकेश गुप्ता,शुभम जोशी,नितीन यादव,रेखा गुप्ता,ऐश्वर्य पंत,दीपक कोरी,मनीष गुप्ता,धनीराम शर्मा,शरद शर्मा,आर्यन राठौड़, आयुष सैनी,आयुष चौहान,शौकत अली,अज्जू खान,इलमास इम्मी,सोनू शर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।