Skip to main content

चमोली हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

 


हरिद्वार। चमोली में नमामि गंगा प्रोजेक्ट हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शन से पूर्व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग व प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर ने कहा कि सरकार चमोली में हुए दर्दनाक हादसे के लापरवाह अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करे। मृतकों को 25 लाख रूपए मुआवजा परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जाए। वरिष्ठ नेता ओ.पी.चौहान और पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि चमोली हादसे के दोषी अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और सोम त्यागी ने कहा कि मृतकों के परिजनों को मुआवजे के साथ घायलों के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। पार्षद इसरार अहमद सलमानी व ज्वालापुर नगर अध्यक्ष अंकित चौहान ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से फैले करंट के कारण प्रदेश में सरकारी आंकड़ों के अनुसार 206 अग्नि कांड हो चुके हैं। जिसमें करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना व नितिन तेश्वर ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में प्रत्येक वर्ष औसतन 72 लोग करंट लगने से जान गवाते हैं। इसके बावजूद सरकार लापरवाह बनी हुई है। एनएसयूआई प्रदेश महासचिव याज्ञिक वर्मा ने कहा कि चमोली में हुई हृदय विदारक घटना में एनएसयूआई के साथी सुमित असवाल की भी असमय मृत्यु हो गयी। सरकार को लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल, गुलबीर सिंह,एल.एस.रावत,बी.एस तेजियान,कैलाश प्रधान,नईम कुरैशी,अशोक उपाध्याय, पार्षद उदयवीर सिंह,विकास चंद्रा,जतिन हाण्डा,शुभम जोशी,अरविंद चंचल,रितेश पाण्डेय,बिंदेश गुप्ता,राकेश गुप्ता,हरजीत सिंह,जितेंद्र सिंह, यशवंत सैनी,प्रशांत शर्मा,आयुष सैनी,करण सिंह,ऐश्वर्य पंत, रिषभ अरोड़ा,शोकत अली,अजय गिरि, अशोक गुप्ता, रेखा गुप्ता, वासू नौडियाल, मनीष कुमार, मोहन राणा, विक्की कुमार,हेमंत चंचल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।