Skip to main content

राष्ट्र की एकता अखण्डता कायम रखने में संतों की अहम भूमिका-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

 


हरिद्वार। निरंजनी अखाड़े के महंत दर्शन भारती महाराज ने चरण पादुका मंदिर पहुंचकर अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंटवार्ता की। महंत दर्शन भारती महाराज का स्वागत करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता कायम रखने में सतों की अहम भूमिका रही है। महंत दर्शन भारती महाराज ने धर्म प्रचार प्रसार के साथ उत्तराखंड राज्य निर्माण में भी अहम भूमिका निभायी। संत का पूरा जीवन हमेशा देश व समाज के लिए समर्पित होता है। महंत दर्शन भारती महाराज ने अपने लिए कभी कोई इच्छा नहीं रखी। महंत दर्शन भारती पूरा संघर्ष उत्तराखंड व देश के लिए केंद्रित रहा है। सावन में भगवान शिव की आराधना के महत्व से अवगत कराते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सावन में भगवान शिव हरिद्वार में वास कर सृष्टि का संचालन करते हैं। प्रत्येक सनातनी भगवान शंकर की पूजा उपासना करता है। अपने अपने सार्मथ्य के अनुसार भक्त भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। किसी भी प्रकार से भगवान शंकर का अभिषेक किया जाए। अभिषेक से वे प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त की इच्छाओं को पूर्ण करते हैं और कष्टों को दूर करते हैं। महंत दर्शन भारती महाराज ने कहा कि संतों का जीवन सदैव परमार्थ को समर्पित रहता है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज सेवा कार्यो से मानव उत्थान में अहम योगदान कर रहे हैं। कोरोना काल में जरूरतमंदों की सेवा में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। प्रतिवर्ष कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन कर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज शिवभक्तों की सेवा के साथ प्रशासन का भी सहयोग करते हैं। उनके द्वारा नशा पीड़ितों को गोद लेकर उनका इलाज कराने का संकल्प सभी के लिए अनुकरणीय है। सभी को नशे के अभिशाप से समाज को मुक्त कराने में श्रीमहंत रविंद्रुपुरी महाराज का सहयोग करना चाहिए। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी व स्वामी आदियोगी महाराज ने कहा कि महंत दर्शन भारती महाराज हिंदू हितों के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड की पवित्रता एवं गरिमा बनाए रखने के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ युवा पीढ़ी को पाश्चात्य संस्कृति का परित्याग कर सनानत धर्म संस्कृति को अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। महंत दर्शन भारती महाराज के प्रयासों से बड़ी संख्या में पाश्चात्य संस्कृति का त्याग कर पुनः सनातन परंपरांओं से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रामरतन गिरी, पूर्व मंत्री डीएस रावत, साध्वी रश्मि जुयाल, डा.विशाल गर्ग आदि मौजूद रहे।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।