Skip to main content

बाढ़ प्रभावितों को तत्काल युद्ध स्तर पर मदद पहुंचाए सरकार-हरीश रावत

 प्रभारी मंत्रियों को जिलों में प्रवास करने के लिए सीएम दंे निर्देश 


हरिद्वार। भारी बारिश के बाद आयी दैवीय आपदा सये प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता पहुचाने तथा राहत कार्यो को तीव्र गति से जारी रखने के लिए प्रभारी मंत्रियों को सम्बन्धित जनपद में प्रवास करने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से निर्देश देने की मांग करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इस समय आयी आपदा प्रकृति के साथ साथ मानव निर्मित भी है। जनपद के लकसर, खानपुर, रूड़की आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लौटे हरीश रावत ने सोमवार को प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बाढ़ से जनपद के कई पंचायतों के लोगों के साथ साथ पालतू जानवर भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों के पास खाने पीने के लिए कुछ नहीं बचा है। पशुओं को चारा तक नहीं मिल रहा है। धान, गन्ने, सब्जियों की फसलें चैपट हो गयी है। घरों, दुकानों में पानी घुसने से लाखों रूपए का सामन नष्ट हो गया है। लोगों कों पीने के लिए साफ पानी तक नहीं मिल पा रहा है। जलभराव की वजह से डेंगू का खतरा भी उत्पन्न हो गया है। ऐसे में सरकार को राहत बचाव कार्यो में तेजी लाने के साथ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराना चाहिए। जलभराव में चूहे, सांप, पशुओं आदि के मरने से संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। हरीश रावत ने बाढ़ को मैन मेड आपदा बताते हुए कहा कि तटबंधों की मरम्मत नहीं किए जाने की वजह से बाढ़ के हालात बने हैं। जिला प्रशासन को बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द से रिपोर्ट शासन को प्रेषित करे। जिससे प्रभावितों को मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रभावितों किसानों व आम लोगों को अधिक से अधिक मदद दी जाए। जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में पंप के माध्यम से तेजी से पानी निकाला जाए। जिससे हालात जल्दी सामान्य हो सकें। उन्होंने आपदा के दौरान प्रभारी मंत्रियों की गैरहाजिरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों को इस समय इसकी बेहद आवश्यकता है। सरकार प्रभारी मंत्रियों को जिलों प्रवास कर तेजी से राहत कार्य कराने के निर्देश दे। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर बाढ़ प्रभावितों की समस्या को उनके समक्ष रखेंगे। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी,पूर्व एमएलसी रामयश सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर,राजीव चैधरी,राव आफाक अली,अमन गर्ग, नितिन तेश्वर, शौकत,विकास चंद्रा,राजबीर सिंह चैहान आदि सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।