हरिद्वार। गंगा घाटों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने 15लोगों को गिरफ्तार किया है। धर्मनगरी की आस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को घाटों पर चेकिंग अभियान चलाते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने घाटों पर हुड़दंग मचा रहे 15 लोगों को हिरासत में लेकर धर्मनगरी की मर्यादा बनाए रखने की चेतावनी देते हुए चालान की कार्रवाई की। पुलिस टीम में एसआई आनन्द मेहरा, एएसआई राधाकृष्ण रतूड़ी, कांस्टेबल नवीन क्षेत्री व भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment