Skip to main content

आपदा से जनपद में 55 करोड़ के प्रारम्भिक नुकसान का अनुमान

 केन्द्रीय टीम के साथ हुई बैठक में जिलाधिकारी ने दी नुकसान की विस्तृत जानकारी


हरिद्वार। राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण भारत सरकार संयुक्त सचिव हर्ष गुप्ता के नेतृत्व में पहुची केन्द्रीय टीम ने अधिकारियों संग बैठक कर आपदा से हुये नुकसान का जायजा लिया। संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद में हुई अतिवृष्टि,भारी वर्षा के कारण हुई क्षति के आकलन हेतु अन्तर मंत्रालय केन्द्रीय टीम के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने केन्द्रीय टीम को जनपद का क्षेत्रफल, जनसंख्या,तहसील,ब्लाक, न्याय पंचायत, राजस्व गांव आदि के सम्बन्ध में विस्तार जानकारी दी। अतिवृष्टि का उल्लेख करते हुये जिलाधिकारी ने बताया कि विगत 06 जुलाई को जनपद में भारी बारिस का रेड अलर्ट जारी हुआ था, लेकिन सबसे ज्यादा बारिस विगत 11 जुलाई को दर्ज की गयी। इस प्रकार आगे की तिथियों में भी यह क्रम जारी रहा। इस बीच गंगा नदी का जल स्तर चेतावनी लेबल को दो-तीन बार पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष जुलाई माह में अधिक वर्षा हुई है,जिसकी वजह से जगह-जगह जल भराव की स्थिति पैदा हुई। इसके अलावा पर्वतीय जनपदों में जो अत्यधिक वर्षा हुई, उसका भी प्रभाव हरिद्वार जनपद पर पड़ा है। संयुक्त सचिव श्री गुप्ता भारत सरकार द्वारा जल भराव की जद में आने वाले क्षेत्रों के बारे में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के शहरी व ग्रामीण इलाकों में 398 क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति पैदा हुई, जिनमें से हरिद्वार नगर निगम के ही 48 क्षेत्रों में जल भराव हुआ तथा भगत सिंह चौक पर जल भराव होने पर आठ पम्पों की मदद से पानी की निकासी की गयी। उन्होंने बताया कि सोलानी नदी के तेज बहाव से कई जगह तटबन्ध को नुकसान पहुंचा। परिस्थितियों को देखते हुये लक्सर, खानपुर तथा रूड़की में तुरन्त एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ तथा पीएसी की टीमें तैनात की गयी तथा पानी निकालने के लिये सभी उपकरणों व संसाधनों का उपयोग किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि मनसा देवी पहाड़ी से भी भूस्खलन हो रहा है, जिसकी वजह से विष्णुघाट पर मलबा आ जाता है, जिसका ट्रीटमेंट भी बहुत जरूरी है। संयुक्त सचिव राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य शिविरों के बारे में जानकारी ली तो जिलाधिकारी ने बताया कि 447 गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाये गये, जिनमें 2994 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। भोजन आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी लेने पर जिलाधिकारी ने बताया कि जल भराव वाले क्षेत्रों में फूड पैकेट,भोजन की व्यवस्था की गयी तथा पशुओं हेतु काम्पेक्ट फूड का वितरण प्रभावित क्षेत्रों में किया गया।संयुक्त सचिव द्वारा जन हानि आदि के बारे में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने बताया कि जल भराव वाले क्षेत्रों में सात जनहानि हुई है,370 भवनों को आंशिक क्षति पहुंची है तथा तीन भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुये हैं। अन्य नुकसान आदि के बारे में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने बताया कि लगभग 882 स्कीम है, जिसमें 189 करोड़ की सम्पत्ति का आकलन किया है तथा 30 से 35 हजार हैक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है और कुल मिला कर 50 से 55 करोड़ का नुकसान हुआ है, जो आगे बढ़ भी सकता है। उन्होंने आगे बताया कि कृषि फसल के नुकसान होने पर हमने साढ़े चार हजार लागों को धनराशि आवंटित की है तथा इस प्रकार अहेतुक धनराशि गृह अनुदान आदि को मिलाकर 9956 लोगों को 4 करोड़ 44 लाख रू0 की धनराशि का वितरण किया जा चुका है। बैठक में संयुक्त सचिव को विभागवार क्षति की जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि लोक निर्माण विभाग के 175 सड़कें आदि प्रभावित हुई हैं,जिसमें 34.07 करोड़ की क्षति का आकलन किया गया है। इसी प्रकार सिंचाई, विद्युत,पेयजल, आंगनबाड़ी, पंचायती राज आदि विभागों के अधिकारियों ने कहां कितनी क्षति हुई है, का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।श्री गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इनके अतिरिक्त हैण्डीक्राफ्ट आदि पर भी ध्यान दिया जाये, उनका जो नुकसान हुआ है, आपदा के तहत उनका आकलन भी किया जाये। कलक्ट्रेट परिसर पहुंचने पर संयुक्त सचिव हर्ष गुप्ता सहित अन्तर मंत्रालयीय केन्द्रीय टीम एवं सचिव आपदा प्रबन्धन डॉ0 रंजीत सिन्हा का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर उप सचिव अनिल गैरोला,डायरेक्टर डॉ0 वीरेन्द्र सिंह, सुपरइंटेंडिंग इंजीनियर सुधीर कुमार,डायरेक्टर(आरसी) के0एम0 सिंह,सीई डी0के0 शर्मा, साइंटिस्ट एवं इंजीनियर एसई प्रियोम राय,उप निदेशक श्रीमती भव्य पाण्डे, निदेशक मनोज कुमार कैस्था,सचिव आपदा प्रबन्धन डॉ0 रंजीत सिन्हा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन,अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह,अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल,संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री नूपुर वर्मा, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल,एसडीएम भगवानपुर ब्रजेश तिवारी,सीएमओ डॉ0 मनीष दत्त, डीएफओ नीरज शर्मा,पीडी के0एन0 तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी,डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह,मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश सिंह,एआर कोआपरेटिव पुष्कर पोखरिया,आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत समस्त बीडीओ, ईओ सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।