हरिद्वार। कनखल सती कुंड स्थित महिला महाविद्यालय में भारत की उपलब्धियों पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। डा.मीनाक्षी गुप्ता के संचालन में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कोरोना के समय भारत की भूमिका, डिजिटल इंडिया,भारत में बढ़ती एम्स की संख्या,भारत की अर्थव्यवस्था की बढ़त,भारत में आर्यभट्ट,वराह मिहिर,भास्कराचार्य,आत्रेय आदि द्धिानों की भूमिका पर वक्ताओं ने विचार रखे। गोष्ठी में अमेरिका जैसे विकसित राष्ट्र द्वारा तुलसी तथा पीपल के वृक्ष को महत्त्वपूर्ण माने जाने को देश के लिए गर्व का विषय बताया गया। कॉलेज की निदेशक डा.अल्पना शर्मा ने चांद के दक्षिण धु्रव पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों तथा समस्त देशवासियों को बधाई दी तथा यह कामना की कि विद्यालय के छात्र भी देश का नाम रोशन करेंगे। डा.अनुराधा पांडे ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के दक्षिण धु्रव पर सफलता पूर्वक चंद्रयान उतारकर भारत को नई पहचान दी है। वैज्ञानिकों की इस सफलता से देश को प्रत्येक नागरिक स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। गोष्ठी में कालेज की सचिव डा.वीणा शास्त्री, पैरेंट गवर्निंग बॉडी के सचिव डा.अशोक शास्त्री, कालेज की प्राचार्य डा.गीता जोशी, डा.मानसी, डा.शैलजा, डा.रूपाली, डा.रिंकू बतरानी, कुं.रानी आदि प्राध्यिापिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहे। गोष्ठी को सफल बनाने में महाविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भी योगदान दिया।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment