हरिद्वार। निंरजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने भगवान शिव के निमित्त पूरे सावन माह चलने वाले विशेष अनुष्ठान के दौरान सोमवार को विभिन्न प्रकार के पुष्पों से शिवलिंग का श्रंग्रार कर व पंचामृत से अभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सावन में भगवान शिव की उपासना एवं अभिषेक का विशेष महत्व है। स्वयं को शिव को समर्पित कर उनकी आराधना वाले भक्त के सभी कष्ट हर लेते हैं। शिव कृपा से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है और जीवन भवसागर से पार हो जाता है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि शिव ही सत्य और सनातन हैं। शिव कृपा अनन्त है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को प्रकृति से विशेष लगाव है। इसीलिए सांसरिक कोलाहाल से दूर कैलाश पर्वत को उन्होंने अपना निवास बनाया है। उन्होंने कहा कि श्री दक्षिण काली मंदिर में मां भगवती के साथ भगवान शिव भी साक्षात रूप से विराजमान हैं। सच्चे हृदय से शिव शक्ति का स्मरण व आराधना करने वाले भक्त को उनकी कृपा अवश्य प्राप्त होती है। इस दौरान स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी,बाल मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी, स्वामी लाल बाबा,आचार्य पवन दत्त मिश्रा,आचार्य प्रमोद पांडे,स्वामीकृष्णानंद ब्रह्मचारी, चेतन शर्मा,राजू शुक्ला,अनुराग वाजपेयी आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment