Skip to main content

शांतिकुंज में तीन दिवसीय युवा कार्यशाला सम्पन्न


 हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में मध्यप्रदेश के गायत्री परिवार के कार्यकर्त्ताओं की तीन दिवसीय युवा कार्यशाला का आज समापन हो गया। कार्यशाला में मप्र में किये जा रहे वृक्षारोपण,नारी जागरण,युवा जागरण, कुरीति उन्मूलन आदि रचनात्मक व सुधारात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। साथ ही अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 की कार्ययोजनाओं को मूर्त रूप देने हेतु रूपरेखा तैयार की गयी। मप्र से आये युवाओं ने अपने अपने क्षेत्रों में चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दीं तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर मार्गदर्शन हेतु शांतिकुंज का आभार माना।प्रतिभागियों से भेंट परामर्श के क्रम में संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। हम ऋषियों की संतान है। उनकी गरिमा को अक्षुण्य बनाये रखने के लिए मिल-जुलकर कार्य करना है। मुझे विश्वास है कि हमारे नैष्ठिक कार्यकर्ता भाई बहिन इस दिशा में सार्थक पहल करते हुए भारत को पुनःविश्व गुरु की आसंदी तक पहुंचा देगा। युवाओं को संबोधित करते हुए देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ.चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि वर्ष २०२६ परम वन्दनीया माता जी की जन्मशताब्दी वर्ष है। उन्होंने कहा कि युवावर्ग जाग जायें,तो राष्ट्र का जागरण संभव है। राष्ट्रीय जोनल समन्वयक डॉ. ओपी शर्मा ने तन को स्वस्थ रखने के लिए योग तथा मन को पवित्र बनाने के लिए नियमित रूप से गायत्री महामंत्र का जप करने के लिए प्रेरित किया। युवा प्रकोष्ठ के समन्वयक केदार प्रसाद दुबे ने कहा कि युवा असंभव कार्य को संभव बना सकता है। बशर्ते वह सही दिशा एवं मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ता जाय। अशरणशरण श्रीवास्तव,योगेन्द्र गिरि,आशीष सिंह आदि ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। शिविर समन्वयक ने बताया कि इस कार्यशाला में मप्र के भोपाल,देवास,उज्जैन,खरगोन,रीवा,सतना, सीधी,ग्वालियर सहित ५२ जिलों के दो सौ से अधिक युवाओं ने भागीदारी की। इस दौरान व्यसन मुक्ति,वृक्षगंगा जन अभियान, आदर्श गाँव, युवा जोड़ों अभियान जैसे रचनात्मक कार्यक्रमों को गति देने के लिए युवाओं को संकल्पित कराये गये।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।