Skip to main content

अभियांत्रिकी एवम प्रौद्योगिकी संकाय गुरुकुल कांगड़ी ने मनाया अमृत महोत्सव,

 75 पौधे लगाकर बनाई अमृत वाटिका।


शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की पहल पर एक भारत श्रेष्ठ भारत भारत एवं मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में वृक्षारोपण करके अमृत वाटिका बनाई गई। संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर विपुल शर्मा एवं संकायध्यक्ष ग्रीन ऑडिट सेल प्रोफेसर डीएस मलिक ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण करके अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पतंजलि योगपीठ के डॉ० संजय योगी ने भी वृक्षारोपण कर स्वयंसेवकों को राष्ट्र एकता पर अपना सुक्ष्म संबोधन दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 4 के कार्यक्रम अधिकारी मयंक पोखरियाल ने बताया की छात्रों ने 75 पौधे लगाए। उसके बाद छात्रों  को हाथ में मिट्टी लेकर पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। एक भारत श्रेष्ठ भारत के समन्वयक डॉ० लोकेश जोशी ने कहा कि पंच प्रण से एक भारत श्रेठ भारत का सपना पूरा होगा। विभागाध्यक्ष डॉ० एम एम तिवारी, डॉ० सुनील पंवार,प्रभारी डॉ०संजीव लांबा,गजेंद्र रावत,डॉ० तनुज गर्ग,डॉ० देवेंद्र सिंह ,ग्रीन ऑडिट सेल के डॉ० गंगन माटा ने छात्रों संग वृक्षारोपण किया। इकाई 5 के कार्यक्रम अधिकारी गौरव कुमार ने स्वयंसेवकों को आगामी कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बृजेश यादव, डॉ०आशीष नैनवाल, सहायक सम्पदा अधिकारी डॉ० धर्मेंद्र बालियान, उद्यान अधिकारी धनपाल सिंह, लिपिक सचिन कुमार अनुसेवक रोहित पाल, मुकेश कुमार, कविंद्र कुमार,छात्र सुब्रत कुमार यशवंत,विजय कुमार सिंह समेत इकाई-4 स्वयंसेवक एवम छात्र मौजूद रहे। कुलपति प्रो० सोमदेव सतांशु एवम कुलसचिव प्रो.सुनील कुमार ने संकाय एवम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-4 को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।