Skip to main content

नेपाल से हरिद्वार आए श्रद्धालुओं ने किया विश्व शांति महायज्ञ और महारूद्राभिषेक

 


हरिद्वार,। सावन के अंतिम सोमवार को नेपाल से हरिद्वार आए श्रद्धालुओं ने श्री गरीबदासीय आश्रम में स्वामी रविदेव शास्त्री के सानिध्य में विश्व शांति महायज्ञ और महारूद्राभिषेक का आयोजन किया। पंडित रामचंद्र, पंडित शिव प्रसाद व पंडित ओमप्रकाश के आचार्यत्व में 151 विद्वान ब्राह्मणों ने महायज्ञ और महारूद्राभिषेक संपन्न कराया। इस दौरान सभी तेरह अखाड़ों के संतों ने विश्व शांति महायज्ञ और महारूद्राभिषेक का आयोजन करने पर मुख्य यजमान काठमांडू निवासी कमल प्रसाद खरेल, सुशीला देवी खरेल को आशीर्वाद प्रदान किया। स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से भारत और नेपाल में बहुत समानताएं हैं और प्राचीन काल से ही दोनों देशों के बीच अटूट संबंध रहा है। जिस प्रकार श्रद्धालु नेपाल से हरिद्वार आकर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। उससे भारत और नेपाल के रिश्ते और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि विश्व शांति की भावना से भगवान शिव के निमित्त महारूद्राभिषेक का आयोजन करने के लिए कमल प्रसाद खरेल और सुशीला देवी खरेल साधुवाद के पात्र हैं। आचार्य हरिहरानंद महाराज ने कहा कि सावन में भगवान शिव हरिद्वार में निवास कर सृष्टि का संचालन करते हैं। ऐसे में शिव कृपा से हरिद्वार के पावन गंगा तट पर संतों के सानिध्य में किए जाने वाले धार्मिक अनुष्ठानों का कई गुणा पुण्य फल श्रद्धालुओं को प्राप्त होता है। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज एवं स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि भगवान शिव कल्याणकारी हैं और सदैव भक्तों का कल्याण करते हैं। सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना और रूद्राभिषेक करने से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। अनूप खरेल, सावित्री मैनाली, इन्दिरा पांडे, माधवराज पांडे, कमल कुमार कडेंल, पुरूषोत्तम, पुरूषोत्त्म न्यैपाने, सुशीला न्यैपाने, बलराम पौड़ेल सुभद्रा धिमिरे ने सभी संत महापुरूषों का स्वागत किया। इस अवसर पर महंत दिनेश दास शास्त्री, महंत योगेंद्रानंद, महंत कृष्ण गिरी, महंत ज्ञानानंद, महंत कृष्णदेव, महंत सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी कृष्ण दास, स्वामी केशवानंद, शिवम महंत सहित कई संत महापुरूष मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।