Skip to main content

ग्ंगा का जलस्तर खतरे के निशान को कर गया पार,निचले इलाकों में पानी भरा,

 बाढ़ में फंसे लोगों को पुलिस ने सुरक्षित स्थानों पर पहुचाया




हरिद्वार। प्रदेश के उपरी हिस्सों में लगातार हो रही बारिश की वजह से तीर्थनगरी में भी आमजन की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को तड़के गंगा नदी खतरे का निशान पार कर गयी। गंगा का पानी बढ़ने के साथ ही शहर के कई निचले इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात हो गए। गंगा से सटे इलाकें बैरागी कैंप स्थित घोड़ा पुलिस लाईन व लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। घोड़ा पुलिस लाईन में पानी भरने से घोड़ों को नजदीक ही एक आश्रम में भिजवाया गया। घोड़ा पुलिस लाईन में रह रहे परिवारों को भी सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने एनाउंसमेंट कर लोगों को बाढ़ का पानी आने की सूचना देते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा। एसडीआरफ और जल पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने निचले स्थानों और नदियों के किनारे बसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। कांगड़ी में नदी का जलस्तर बढ़ने और तटबंधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए वायरक्रेट बहने से तटबंधों में कटाव होने से गांव में बाढ़ का पानी आने की आशंका को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। रोड़ी बेलवाला चौकी क्षेत्र में नीलधारा के किनारे बसे लालजीवाला,कबाड़ी बस्ती तथा दीनदयाल पार्किंग में पानी आने कई गाड़ियां डूब गयी। पुलिस ने पार्किंग से लोगों तथा वाहनों को हटाने के साथ सुरक्षित स्थानों पर भेजा। बंगाली बस्ती, कुष्ठ आश्रम को भी खाली करावाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। गंगा तट के आसपास के घाटों को भी खाली कराया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शहर से लेकर देहात तक पुलिस अलर्ट मोड पर है। बाढ़ में फंसे लोगों को लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है। बीती रात पर्वतीय क्षेत्र में लगातार हुई बारिश से गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर यूपी सिंचाई ने उत्तरी गंग नहर को बंद कर दिया और भीमगोड़ा बैराज के सभी गेट खोलकर पानी को पूर्वी गंगा नहर में छोड़ दिया। जिससे नीलधारा का जलस्तर काफी बढ़ गया और बैरागी कैंप,चण्डीघाट क्षेत्र के निचले इलाकों, दीनदयाल पार्किंग आदि में पहुंच गया। रिहाईशी इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंचने से अफरातफरी मच गयी। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए एनांसउमेंट कर लोगों को जानकारी देने के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। दूसरी ओर लगातार बारिश के कारण बाढ का पानी बढ़ने की संभावना के मददे्नजर पुलिस प्रशासन द्वारा सर्तकता बरती जा रही है। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।