Skip to main content

ब्राह्मण समाज ने की अभद्र टिप्पणी करने वाले संत की गिरफ्तारी की मांग


 हरिद्वार। ब्राह्मणों के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वाले संत के खिलाफ ब्राह्मण समाज का रोष बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने कनखल चौक बाजार से थाना कनखल तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन रैली में नगर विधायक मदन कौशिक, श्रीगंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ भी शामिल हुए। श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि संत को ऐसे कार्य शोभा नहीं देते। व्यास पीठ पर बैठकर संत ने जिस प्रकार के अशोभनीय शब्द ब्राह्मण समाज के लिए प्रयोग किए हैं। उसे लेकर पूरे समाज में रोष है। समाज की पुलिस से मांग है कि संत पुण्यानंद गिरी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि संत सभी के लिए पूज्यनीय हैं। सभी संतों का आशीर्वाद लेते हैं। लेकिन अपशब्दों का प्रयोग चाहे किसी भी समाज के लिए किया गया हो, कतई स्वीकारर्य नहीं है। तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि जो जानकारी मिली है। उससे पता चला है कि पुण्यानंद गिरी की पृष्ठभूमि ऐसी ही है और जिस अखाड़े से वे संबंधित हैं। उस अखाड़े द्वारा 2016 में उन्हें निष्कासित किया जा चुका है। उज्जवल पंडित ने कहा कि एक संत द्वारा व्यासपीठ पर बैठकर ब्राह्मण समाज के प्रति अशोभनीय शब्दों का प्रयोग अति दुर्भाग्यूपर्ण है। संत पुण्यानंद गिरी के खिलाफ पूरे देश के ब्राह्मण समाज में रोष है। पुण्यानंद गिरी को ब्राह्मण समाज से माफी मांगनी चाहिए। यदि वे माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ पूरे देश में आंदोलन होगा। इस दौरान डा.सिद्धार्थ चक्रपाणी, पार्षद नितिन माणा, पंडित अधीर कौशिक,पवन दत्त शर्मा,विकास प्रधान,राजीव जोशी,मुकुल पाराशर,शैलेष गौतम, पुनीत त्रिपाठी,अमित शर्मा,नितिन शर्मा,शिवम अल्हड़,अभिनय शर्मा,बालकृष्ण शास्त्री,सचिन गौतम सहित ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोग शामिल रहे।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।