Skip to main content

बंटवारे का दर्द आज भी हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता हैः महाराज

 ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस‘ कैबिनेट मंत्री ने दी श्रद्वांजलि


हरिद्वार। भारत के इतिहास में आज का दिन ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस‘ के रूप में मनाया जा रहा है। दरअसल अखंड भारत के आजादी के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख आंसुओं से लिखी गई है। यही वह तारीख है जब देश का विभाजन हुआ था। उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को रूड़की नगर निगम हॉल में 14अगस्त 1947 को देश के बँटवारे की त्रासदी के पीड़ितों को श्रृद्धांजलि देने के लिए आयोजित ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस‘‘कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में कही। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 15 अगस्त को हम आजादी का जश्न मनाते हैं,लेकिन बंटवारे का दर्द आज भी हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता है। देश का विभाजन पिछली शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 14 अगस्त 2021 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बहुत ही भावुक निर्णय लेते हुए तय किया कि हर वर्ष 14 अगस्त को ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस‘‘ के रूप में याद किया जाएगा। भारत के इस भौगोलिक बंटवारे ने देश के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक,आर्थिक व मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया था। ऐसे में इस त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देकर‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस‘‘ के आयोजन के जरिए हम भेदभाव,वैमनस्य व दुर्भावना को खत्म कर देश में एकता,सामाजिक सद्भाव का वातावरण स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि जब हमारा देश आजाद हुआ तो इसके साथ ही हमारे देश में विभाजन की घड़ी भी आई थी विभाजन का यह दौर विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक विचारधाराओं के बीच समझौते की कमी को दर्शाता है, हमें यह समझना होगा कि विभाजन सिर्फ हमारी असमंजस में नहीं बल्कि हमारे समाज के विकास में भी बड़ी रोक हो सकती है। विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि विभाजन और विभीषिका के बावजूद हमारे देश ने हमें एकजुट और सशक्त देश के रूप में आगे बढ़ाने की सीख दी है। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि बंटवारे के समय लाखों लोगों ने अपना घर छोड़कर मुसीबतों का सामना किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने आजादी के समय के बुजुर्गों सुभाष सरीन,रत्नाकर शर्मा, सुदर्शन मल्होत्रा,संतोष अरोड़ा को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अरविंद गौतम,प्रवीण संधू संयोजक आदेश सैनी,सह संयोजक धर्मवीर शर्मा,रत्नाकर शर्मा, कुलभूषण मल्होत्रा,जिला महामंत्री अरविंद गौतम,प्रवीण संधू,जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह,सूर्य वीर मलिक,प्रदीप पाल,सावित्री मंगला, राजबाला,सोनू धीमान,जिला मंत्री सतीश सैनी,नितिन गोयल,मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,पवन तोमर,नितेश ग्रोवर,सुशील त्यागी,अमन त्यागी,देवी सिंह राणा,विकास प्रजापति,सुशील रावत,पूजा नंदा,पार्षद अनूप राणा,अनुज त्यागी,हरीश शर्मा,चंद्र प्रकाश बाटा,सुशील राठी,मनोज नायक, सुदेश चौधरी,सूंदर लाल प्रजापति,धीरज पाल,सौरभ सिंघल,सुनीता गोस्वामी,एन प्रजापति,ममता राणा,प्रतिभा चौहान,पारुल भाटिया सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।