Skip to main content

हिंसक लंगूर व बंदरों के आतंक से क्षेत्रवासियों को मिले मुक्ति: अनिरूद्ध भाटी


 हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में बंदरों का आतंक लम्बे समय से व्याप्त है। विगत सप्ताह हिंसक लंगूरों की टोली क्षेत्र में आ जाने से क्षेत्रवासियों में भय व असुरक्षा का वातावरण व्याप्त हो गया है। एक सप्ताह में दुर्गानगर में दर्जन भर लोगों को हिंसक लंगूरों ने हमला कर घायल कर दिया है। क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में भाजपा पार्षद दल ने दुर्गानगर पहुंचकर पीड़ितों का हाल-चाल जानकर डीएफओ को ज्ञापन प्रेषित कर अतिशीघ्र हिंसक लंगूर व बंदरों को पकड़ने व घायलों को मुआवजा देने की मांग है। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार में लगभग 50 हजार की जनसंख्या निवास करती है। साथ ही प्रतिदिन हजारों तीर्थयात्री गंगा स्नान व मंदिरों के दर्शन व आश्रमों, धर्मशालाओं में निवास हेतु आते हैं। वर्तमान में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ तीर्थयात्री भी बढ़ती बंदरों व लंगूरों की संख्या से परेशान हैं। जंगलों में फलदार वृक्षों के अभाव व दूसरे शहरों से नगर पालिकाओं द्वारा बंदर व लंगूर पकड़कर हरिद्वार सीमा पर छोड़ने के चलते उत्तरी हरिद्वार में अराजक हिंसक बंदर व लंगूर प्रतिदिन बच्चों, वृद्धों व महिलाओं पर घर में घुसकर हमला कर रहे हैं। बंदरों व लंगूरों के हमले में कई क्षेत्रीय नागरिक घायल व चोटिल हो चुके हैं। दुर्गानगर में फुल्लो धर्मपत्नी स्व.प्रमोद कुमार प्रजापति,शिखा कौशिक धर्मपत्नी अंकित,संगीता देवी धर्मपत्नी सुनील कुमार,मनोज कुमार पुत्र अमर सिंह,प्रेमलता धर्मपत्नी जनक सिंह,कार्तिक शर्मा पुत्र कौशल शर्मा को हिंसक लंगूर ने हमला कर गंभीर रूप से चोटिल कर दिया है। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि स्थानीय निवासियों का छत्त पर जाना व गलियों में निकलना भी दुष्कर हो रहा है। वन विभाग को इस संदर्भ में त्वरित कार्रवाई करते हुए हिंसक लंगूर व बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाना चाहिए तथा घायलों को ईलाज हेतु मुआवजा प्रदान करना चाहिए।पार्षद अनिल वशिष्ठ व विनित जौली ने कहा कि वर्तमान में हरिद्वार के सभी मौहल्ले हिंसक लंगूर व बंदरो के आतंक से ग्रस्त है। इस संदर्भ में वन विभाग को विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करनी चाहिए।पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने कहा कि महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। घरेलू सामान ला रही महिलाओं पर लंगूर हमलावर हो रहे हैं। ऐसे में वन विभाग की निष्क्रियता सहन नहीं की जायेगी।युवा भाजपा नेता आकाश भाटी ने कहा कि इस संदर्भ में वन विभाग, जिला प्रशासन व नगर निगम को संयुक्त अभियान चलाकर हिंसक व आवारा पशुओं को पकड़ने का कार्य आरम्भ करना चाहिए।समाजसेवी सुखेन्द्र तोमर,लालचंद, सुनील, दिनेश शर्मा, रूपेश शर्मा,नीरज शर्मा,गगन यादव,हंसराज आहूजा, नाथीराम प्रजापति,ओमकार प्रजापति, आशु आहूजा,आदित्य यादव,अमित राणा,प्रमोद पाल,गोपी सैनी समेत अनेक क्षेत्रवासियों ने हिंसक लंगूरों को पकड़ने की मांग की है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।