Skip to main content

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के दीघार्यु की कामना के साथ गंगाजी का किया दुग्धाभिषेक


 हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के जन्म दिवस पर हरिद्वार जिला भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा प्रेमनगर आश्रम घाट पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवम लंबी आयु की कामना हेतु मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि शिव प्रकाश का प्रेरणादायक व्यक्तित्व कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श है। उन्होंने देश भर में असंख्य कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया है जो आज राष्ट्रसेवा में समर्पित हैं। जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि उनका सम्पूर्ण जीवन मां भारती की सेवा में समर्पित है हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमें उनके साथ काम करने का अवसर मिला है। उत्तराखंड में संघ के दायित्व पर रहते हुए उनका सहज सरल व्यवहार एवम कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत संवाद करते रहना ही उनके अनूठे व्यक्तित्व की पहचान है। जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा,आशु चौधरी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण को संकल्पित,असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, समाज के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति के कल्याण हेतु समर्पित शिव प्रकाश की लंबे समय तक कर्मस्थली रहे उत्तराखंड का प्रत्येक कार्यकर्ता उनकी दीर्घायु की कामना करता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आभा शर्मा,विकास तिवारी,कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा,कार्यालय प्रभारी नकली सिंह,रजनी वर्मा,पूर्व महापौर मनोज गर्ग,संजय सहगल, अनिल अरोड़ा,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अन्नू कक्कड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर महामंत्री अभिनव चौहान,दीपांशु शर्मा,रोहन सहगल अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह महामंत्री राजवीर कलानिया महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता,मनु रावत,रेणु शर्मा,छवि पंत,रंजना चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव,नागेंद्र राणा,कैलाश भंडारी,तरुण नैय्यर, हीरा बिष्ट,कमल प्रधान, संदीप सिंघानिया, मुकेश पुरी आदि सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।